{"_id":"66d2a429d112e3d2a007ab37","slug":"amitabh-bachchan-body-double-in-kalki-2898-ad-was-stree-2-sarkata-sunuil-kumar-big-b-made-fun-of-his-height-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: 'कल्कि 2898 एडी' में बिग बी के बॉडी डबल थे सरकटा, अमिताभ ने लंबाई देखकर किया था ये मजाक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amitabh Bachchan: 'कल्कि 2898 एडी' में बिग बी के बॉडी डबल थे सरकटा, अमिताभ ने लंबाई देखकर किया था ये मजाक
Sat, 31 Aug 2024 10:33 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:33 AM IST
सार
'स्त्री 2' में सरकटा का रोल करके चर्चा में आए सुनील कुमार ने 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल बने थे। उनहोंने बिग बी के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है।
विज्ञापन
सुनील कुमार और अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunil_kumar81_/@amitabhbachchan
विस्तार
'स्त्री 2' के रिलीज होने से पहले भी और बाद में भी इसके एक किरदार 'सरकटा' की काफी चर्चा हुई। इस रोल को सुनील कुमार ने अदा किया था। बहुत कम लोग जानते होंगे कि सुनील कुमार 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल भी बने थे। एक हालिया साक्षात्कार में सुनील कुमार ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।
विज्ञापन
'कल्कि 2898 एडी' में सुनील ने कई एक्शन सीन किए
सुनील कुमार ने बताया कि 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में कई एक्शन सीन करने का मौका मिला था। इंडिया टुडे को दिए साक्षात्कार में सुनील ने कहा कि उनका पूरा परिवार बिग बी का फैन है। इसलिए सभी लोग इस फिल्म को लेकर काफी खुश थे।
विज्ञापन
Rasika Dugal: 'मिर्जापुर 3' को मिली प्रतिक्रियाओं पर बोलीं रसिका, हर तरह की प्रतिक्रिया अच्छी और स्वागत योग्य
विज्ञापन
अमिताभ ने खिंचाई सुनील के साथ फोटो
सुनील ने सेट पर अपने पहले दिन का एक मजेदार किस्सा बताते हुए कहा कि जब वो अपने सीन के लिए तैयार हो रहे थे तो अमिताभ बच्चन उनके पास आए थे। फिर उन्होंने फोटोग्राफर से एक फोटो खींचने को कहा था। इसी दौरान बिग बी ने सुनील के साथ मजाक करते हुए कहा था कि मुझे सब लोग लंबू बुलाते हैं और आज कोई मुझसे भी लंबा मिल गया है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट की हो रही है काफी चर्चा, अप्रत्यक्ष रूप से ट्रोल्स पर साधा निशाना
अमिताभ बच्चन ने निभाया अश्वत्थामा का किरदार
'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। यह फिल्म 27 जून, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी ने अभिनय किया है। दर्शकों को इस फिल्म का दूसरा भाग भी देखने को मिलेगा। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1041.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार अदा किया है।
Kangana Ranaut: कंगना ने रणबीर कपूर को क्यों कहा था सीरियल स्कर्ट चेजर? बोलीं- 'जैसे वो स्वामी विवेकानंद...'