फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   masaba gupta Baby Girl: actress Neena Gupta shares adorable photo with her granddaughter

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने जताई नानी बनने की खुशी, प्रशंसकों को दिखाई मसाबा की बिटिया की पहली झलक

Mon, 14 Oct 2024 12:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Oct 2024 12:33 PM IST
सार

मसाबा गुप्ता ने शुक्रवार को बिटियो को जन्म दिया। मसाबा और पति सत्यदीप मिश्रा की ये पहली संतान है। नीना गुप्ता नानी बन गई हैं। इसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर की है।

विज्ञापन
masaba gupta Baby Girl: actress Neena Gupta shares adorable photo with her granddaughter
मसाबा की बेटी के साथ नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नीना गुप्ता और  विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता मां बन गई हैं। शुक्रवार 11 अक्तूबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। नीना गुप्ता ने नानी बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने आज सोमवार को इंस्टाग्राम पर बेबी गर्ल की पहली झलक फैंस को दिखाई है और साथ ही खूबसूरत मैसेज लिखा है।

विज्ञापन

Baba Siddique Murder Case: 'यकीन करना बहुत मुश्किल है कि बाबा नहीं रहे, दोषियों को सजा हो', बोले मधुर भंडारकर

विज्ञापन

'मेरी बेटी की बेटी-रब रखा'
नीना गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। तस्वीर में वे बेबी गर्ल के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में बेबी गर्ल का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। नीना गुप्ता बड़े प्यार से अपनी बिटिया की बिटिया को निहार रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरी बेटी की बेटी-रब रखा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

विज्ञापन

फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई
नीना गुप्ता के पोस्ट पर प्रशंसक जमकर बधाई दे रहे हैं। साथ ही फिल्म जगत की चर्चित हस्तियां भी बेबी गर्ल को आशीर्वाद दे रही हैं। भूमि पेडनेकर से लेकर रकुलप्रीत और कोंकणा सेन शर्मा और दीया मिर्जा सभी ने नीना गुप्ता को बधाई दी है। मसाबा गुप्ता ने साल 2023 में  सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी रचाई। कपल के घर पहली संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ है।
Horror Films: विद्या बालन से लेकर करीना कपूर तक, भूत का किरदार निभा चुकी हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

विज्ञापन

फैशन डिजाइनर हैं मसाबा
मसाबा, नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड की बेटी हैं। उनका जन्म साल 1989 में हुआ। पेशे से मसाबा फैशन डिजाइनर हैं। सत्यदीप मिश्रा से पहले मसाबा की पहली शादी प्रोड्यूसर मधु मंटेना से हुई थी, हालांकि, यह शादी अधिक दिनों तक नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed