अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपनी अभिनय प्रतिभा के बूते इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है। नेपाली मूल की मनीषा ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने व्यक्तिगत जीवन पर बात करती नजर आईं। इस दौरान मनीषा ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में रिलेशनशिप के मामले में काफी कुछ झेला है। मनीषा ने कहा कि उन्होंने गलत पुरुषों को डेट किया है।
Manisha Koirala: मनीषा कोइराला ने निजी जिंदगी को लेकर किए खुलासे, बोलीं- मैंने हमेशा गलत पुरुषों को डेट किया
मनीषा कोइराला ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि वह टॉक्सिक रिलेशनशिप में रही हैं। मनीषा ने कहा कि उन्होंने हमेशा गलत पुरुषों को डेट किया है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले रिश्तों में खबरों के साफ-साफ संकेत मिलने पर भी वह नजरअंदाज क्यों किए थे।
मनीषा कोइराला ने बताया, 'मैंने इस बात पर गौर किया कि मैं सिर्फ गलत लोगों के प्यार में क्यों पड़ी। मैं सोचती थी कि मैं बार-बार ऐसा क्यों कर रही हूं या फिर मेरे साथ कुछ गड़बड़ है, जो मैं कमरे में सबसे ज्यादा परेशान रहने वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो रही हूं। मैंने सोचा कि सबसे पहले मुझे इस बात पर काम करना होगा कि मुझे क्या परेशान कर रहा है। मैं पिछले पांच-छह वर्षों से अकेली हूं और मैं घुलने-मिलने के मूड में नहीं हूं, क्योंकि मुझे अभी भी लगता है कि मुझे खुद पर बहुत काम करने की जरूरत है'।
Celebs Worship Shiva ji: शरीर पर बनवा रखा है भोलेनाथ का टैटू, शिव के भक्त हैं ये सितारे, करते हैं खूब पूजा-पाठ
अभिनेत्री से जब पूछा गया कि वे कैसा पार्टनर चाहती हैं? तो जवाब मिला, 'यह सब कहने के बाद कभी मैं एक अच्छे रिलेशनशिप में आना चाहूंगी, जहां मुझे लगे कि हम दोनों एक-दूसरे को स्वीकार करते हैं और जहां हम हैं, उसके बारे में ईमानदार हैं। यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें आगे बढ़ने के लिए क्या सीखने की जरूरत है और क्या हम अपनी यात्रा में एक-दूसरे का समर्थन कर सकते हैं। मैं किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहना चाहती हूं, जिसके पास सपने और महत्वाकांक्षाएं हों और किसी तरह का जुनून हो, क्योंकि मैं बहुत भावुक इंसान हूं'।
Bollywood: इंडस्ट्री के इन मशहूर सितारों ने मुफ्त में किया फिल्मों में काम, लिस्ट में सलमान-दीपिका भी शामिल
मनीषा कोइराला ने कहा कि रिश्तों में वह काफी क्षमाशील रहीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं एक बाहरी कलाकार थी, नेपाल से आई थी और किसी को नहीं जानती थी। मैं मुझे सही या गलत का पता नहीं था, मुझे लगता था कि अकेलेपन को एक प्रेमी या साथी भर सकता है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। मैंने अकेलेपन से बचने का एक क्रिएटिव तरीका खोज लिया'। मनीषा ने कहा, 'वे रिश्तों के बारे में बहुत रोमांटिक बातें करते थे। मुझे हैरानी होती थी कि ऐसा कब हुआ। हर बार एक रेड फ्लैग होता था। लेकिन, फिर मैं माफ कर देती और आगे बढ़ जाती। समय और उम्र के साथ, मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपने आस-पास बहुत से अनावश्यक लोग जुटा लिए हैं'।
Kangana Ranaut: 'प्यार करना आसान नहीं', शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी को कीर्ति चक्र मिलने पर बोलीं कंगना