फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan talks about his upcoming movie Chandu Champion says This story is more than a sports film

Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' से कार्तिक का है खास कनेक्शन, बोले- ये इंसानी जज्बे और जीत की कहानी है

Thu, 06 Jun 2024 08:05 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 06 Jun 2024 08:05 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन जी-जान लगा कर अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता फिल्म के बारे में बातें करते हुए बोले, 'यह सिर्फ एक स्पोर्ट फिल्म नहीं है। 'चंदू चैंपियन' इंसानी जीत और उसके सपनों के सच होने की कहानी है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan talks about his upcoming movie Chandu Champion says This story is more than a sports film
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के चहेते स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज के लिए तैयार है। कार्तिक इस फिल्म में 'चंदू चैंपियन' की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्तिक की यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने मीडिया से खुलकर इस फिल्म के अलावा अपने फिल्मी सफर के बारे में भी बातें करते नजर आए। 
विज्ञापन



इंसानी जज्बे की कहानी है 'चंदू चैंपियन' 
कार्तिक आर्यन जी-जान लगा कर अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता फिल्म के बारे में बातें करते हुए बोले, 'यह सिर्फ एक स्पोर्ट फिल्म नहीं है। 'चंदू चैंपियन' इंसानी जीत और उसके सपनों के सच होने की कहानी है। जब दर्शक इस फिल्म को देखेंगे तो एक अलग किस्म का जुड़ाव महसूस करेंगे। यह फिल्म लोगों को जीवन में कुछ करने के लिए प्रेरित करेगी'। 
विज्ञापन


हर दिन गिर रहा मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई का ग्राफ, जानें सावि का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुरलीकांत पेटकर की कहानी 
कार्तिक आर्यन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'इस फिल्म में हमने मुरलीकांत पेटकर की पूरी को जीवन को दिखाने की कोशिश की है। उनकी कहानी एक ऐसी कहानी है जो बहुत से लोगों को जीवन में अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती है। हमने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। हम उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी'। 

Anurag Kashyap: सितारों की महंगी फरमाइश से बढ़ रहा फिल्मों का बजट? लागत और रेवेन्यू पर अनुराग कश्यप की दो टूक

 ट्रेलर लॉन्च पर पिता हुए भावुक 
 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर को ग्वालियर में लॉन्च किया गया था। इस विषय पर बात करते हुए कार्तिक कहते हैं, 'मेरे लिए वह अनुभव बेहद खास था। मेरे साथ ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेरे पिता भी वहां मौजूद थे। दर्शकों से जिस तरह की प्रतिक्रिया मुझे मिली उसे देखकर वे भावुक हो गए थे। इस फिल्म से मैं खास किस्म का जुड़ाव महसूस करता हूं। मुझे लगता है इस फिल्म से हर वो इंसान जुड़ाव महसूस करेगा जो अपने सपनों को सच कर दिखाना चाहता है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed