नितांशी गोयल का नाम उन सारे किशोरों और युवाओं को पता है जो स्नैपचैट पर सक्रिय हैं। उन्हें इस बिरादरी में स्टार माना जाता है। 18 की होने से पहले ही उनके 10 मिलियन यानी एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर हो चुके थे और अब उन्हें मौका मिला है आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी की नई फिल्म ‘लापता लेडीज’ की हीरोइन बनने का। इस फिल्म में वह ब्याह के ससुराल आते समय खोई दुल्हन बनी हैं और फिल्म की दूसरी दूल्हन के किरदार में हैं प्रतिभा रांटा।
2 of 6
नितांशी गोयल, किरण राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उत्तर प्रदेश नोएडा की रहने वाली नितांशी गोयल बड़े पर्दे पर आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' के जरिए डेब्यू कर रही हैं। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दो दुल्हनों की है, जो लंबा घूंघट लिए रहती है और इसकी वजह से वे ट्रेन में बदल जाती हैं और अलग-अलग जगहों पर पहुंच जाती हैं। इस फिल्म में एक दुल्हन फूल का किरदार नितांशी गोयल ने निभाया है।
3 of 6
नितांशी गोयल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
12 जून 2007 को जन्मी नितांशी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, 'फिल्म 'लापता लेडीज' की शूटिंग के दौरान बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। निश्चित रूप से यह मेरे करियर के लिए बहुत बड़ा मौका है।अपनी इस यात्रा को लेकर मैं बहुत ही खुश हूं।' नितांशी गोयल ने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2016 में धारावाहिक 'मन में विश्वास है' से की थी। इस धारावाहिक में उन्होंने शबरी की भूमिका निभाई थी।
4 of 6
नितांशी गोयल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नितांशी अब तक 'नागार्जुन एक योद्धा', 'थपकी प्यार की', 'पेशवा बाजीराव', 'कर्मफल दाता शनि' जैसे चर्चित धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वेब सीरीज 'इनसाइड एज 2' में भी उनका काम काफी सराहा गया। साल 2015 में नितांशी ने 'मिस पैंटालून जूनियर फैशन आइकन 2015' का खिताब जीता। वह 2016 में इंडिया किड्स फैशन वीक का भी हिस्सा थीं। उन्हें नृत्य का शौक है और उन्होंने कई नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
5 of 6
नितांशी गोयल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी मां राशि गोयल को अपनी प्रेरणा मानने वाली नितांशी कहती हैं, 'मेरी मां ने हर कदम पर मेरी मदद की। एक्टिंग के साथ -साथ मैं पढ़ाई भी कर रही हूं क्योंकि मम्मी का कहना है कि पहले एजुकेशन बहुत जरूरी है। एक्टिंग प्रोफेशन में आने का मेरा फैसला था, लेकिन मेरे इस प्रोफेशन में मेरी मम्मी का बहुत ही साथ रहा है।' नितांशी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 मिलियन यानी एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।