23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में जन्मे राज बब्बर आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। राज बब्बर बचपन में ही स्टेज पर जाने लगे थे और बड़े होने के बाद तो जो हुआ उसके बारे में सिनेमाप्रेमी जानते ही हैं। उन्होंने एनएसडी के अभिनय के गुर सीखे थे और वहां से पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री मार ली थी। साल 1977 में उनकी पहली फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' रिलीज हो गई थी। उसी साल 'इंसाफ का तराजू' फिल्म से वो बलात्कारी का रोल करके लोगों की नजर में आ गए थे। इसके बाद वो धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ी पर चढ़ते गए।
Raj Babbar: फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति में भी चमके राज बब्बर, कभी चुनाव में दी थी डिंपल यादव को मात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:06 AM IST
सार
राज बब्बर सियासी गलियारों का भी जाना-माना नाम हैं। साल 1989 में उन्होंने जनता दल के साथ राजनीति की शुरूआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन