कार्तिक आर्यन प्रशंसकों के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड निर्माता-निर्देशकों के भी पसंदीदा अभिनेता बन चुके हैं, तभी तो वह बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आ रहे हैं। कार्तिक की हर एक फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं कार्तिक किन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बहरहाल, इन दिनों कार्तिक अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर लगाता सिर्खियों में बने हुए हैं।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 के प्रमोशन में जुट गए हैं। कार्तिक की यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन नजर आएंगी। विद्या बालन एक बार फिर से फिल्म में मंजूलिका के किरदार से वापसी करेंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में विद्या और माधुरी के अलावा तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी।
3 of 5
कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri, kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी देखने को मिलेगी। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 'भूल भुलैया 3' के बाद अनुराग बसु की अगली फिल्म के लिए एक बार फिर साथ में कार्तिक-तृप्ति साथ काम करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुराग बसु की आने वाली फिल्म एक महाकाव्य संगीतमय प्रेम कहानी होगी। फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म में कार्तिक एक प्रेमी लड़के की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैप्टेन इंडिया नाम की एक फिल्म में भी कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में कार्तिक एक अलग किरदार में नजर आएंगे। उनका लुक एक कैप्टन जैसा होगा।
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशिकी 3 नाम की फिल्म में भी कार्तिक आर्यन नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के नाम के मुताबिक यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हो सकता है। हालांकि फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कौन अभिनेत्री नजर आएंगी, अभी यह भी तय नहीं हो पाया है।
Anees Bazmee: अनीस ने भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस टकराव पर कही बड़ी बात, बोले- हर फिल्म की किस्मत...