बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' को लेकर चर्चा में हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान रवीना ने एक बड़ा खुलासा किया। रवीना ने बताया की 90 के दशक में वे शाहरुख खान की चार फिल्मों में काम करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए। इनमें से एक फिल्म यश चोपड़ा की 'डर' भी थी।
Raveena Tandon: 90 के दशक में रवीना ने छोड़ी थी शाहरुख खान की चार फिल्में, अभिनेत्री ने वजह का किया खुलासा
साक्षात्कार में रवीना ने बताया कि 1990 के दशक में वे शाहरुख खान के साथ चार फिल्मों में काम करने के लिए सहमत हुई थीं, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण उन्हें इन फिल्मों को मना करना पड़ा। रवीना ने इस दौरान यह भी बताया कि उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' भी ऑफर हुई थी, जिसमें उन्हें शाहरुख के साथ जूही चावला द्वारा निभाई गई भूमिका ऑफर की गई थी। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को भी अस्वीकार कर दिया था।
इसकी वजह बताते हुए रवीना ने कहा कि एक फिल्म निर्देशक के निधन के कारण रद्द कर दी गई थी, जबकि दूसरी फिल्म उन्होंने इसलिए छोड़ दी क्योंकि वे फिल्म में उनके कॉस्टयूम से संतुष्ट नहीं थीं। रवीना ने आगे कहा, 'हमने 'जमाना दीवाना' किया, लेकिन उसमें भी देरी हो गई। इसके अलावा डर एक ऐसी फिल्म थी, जो मुझे ऑफर की गई थी, लेकिन मैंने कदम पीछे खींच लिए'।
Chandu Champion: कार्तिक ने पूरी की 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग, मेकर्स ने नई तस्वीर साझा कर की घोषणा
'डर' फिल्म में शाहरुख खान के मुख्य भूमिका में थे, जिसमें वे मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे होते हैं और फिल्म की अभिनेत्री किरण का पीछा करते हैं, जिसका रोल जूही चावला ने निभाया था। इस फिल्म के बारे में बताते हुए रवीना ने कहा, 'डर सबसे पहले मेरे पास आया था। हालांकि, यह अश्लील नहीं था, लेकिन इस फिल्म में कुछ सीन ऐसे थे, जिन्हें लेकर मैं सहज नहीं थी।'
Kichcha Sudeep: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए उत्साहित हैं किच्चा सुदीप, बोले- 'मैं टीम के साथ हर पल खड़ा हूं'
फिलहाल रवीना अपनी वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। रुचि नारायण द्वारा निर्देशित इस शो में रवीना टंडन के अलावा वरुण सूद, नम्रता शेठ और विक्रमजीत विर्क महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस सीरीज में रवीना ने इंद्राणी कोठारी का किरदार निभाया है। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करे तो, रवीना 'वेलकम' के तीसरे भाग 'वेलकम टू द जंगल' में लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म दिशा पटानी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और संजय दत्त जैसी कई बड़े अभिनेता महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।
Poonam Pandey Death: पूनम पांडे का शव कहां हैं? बहन फोन बंद कर लापता, कल शाम तक फ्लैट में ही होने की जानकारी