हाल में ही करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बिजनेसमैन अदार पूनावाला ने 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी ली है। उन्होंने करण जौहर की कंपनी में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए इस समझौते की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। अब मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की है।
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
करण के पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान
आज, 27 अक्टूबर को, करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा किया है। इसमें लिखा था, "प्रतिस्पर्धा नीचे होती है। शीर्ष पर लोग सहयोग कर रहे होते हैं।" निर्माता के इस पोस्ट को लोग उनके और अदार पूनावाला के बीच हुए समझौते से जोड़कर देख रहे हैं, जिसके लिए सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें बीते कुछ समय से चल रही थीं।
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने की है कोशिश
बता दें कि अदार पूनावाला की सेरेन प्रोडक्शंस द्वारा करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और धर्माटिक एंटरटेनमेंट में 50% हिस्सेदारी ली गई है। इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य विश्व भर के दर्शकों के लिए आकर्षक चीजें तैयार करना, जिससे अपने कंटेंट को लेकर ये प्रोडक्शन हाउस विश्व भर के दर्शकों तक पहुंच सके। इस निवेश सेरेन प्रोडक्शंस को धर्मा में 50% हिस्सेदारी मिलती है, लेकिन करण जौहर भी कंपनी पर अपना आधा स्वामित्व बरकरार रखेंगे।
Surbhi Jyoti Pre Wedding: सुरभि पर चढ़ा हल्दी का रंग, समारोह में सुमित के साथ मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे- करण
करण जौहर कंपनी के रचनात्मक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। वहीं, अपूर्व मेहता मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करेंगे, जो रणनीतिक दिशा को आकार देने और कंपनी के भीतर सभी चीजों की गतिशीलता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए करण के साथ मिलकर काम करेंगे। इसे लेकर करण जौहर ने रोमांचक सहयोग के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए बताया कि कैसे धर्मा प्रोडक्शंस ने हमेशा सार्थक कहानियों को दिखाया है, जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
Titanic: खुल गया ‘टाइटैनिक’ के दरवाजे का राज, केट विंसलेट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, उड़ जाएंगे आपके भी होश
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करण ने अदार को बताया करीबी दोस्त
अपने पिता के प्रभाव वाली फिल्में बनाने का उल्लेख करते हुए करण ने कहा था, "मेरे पिता ऐसी फिल्में बनाने का सपना देखते थे, जो स्थायी प्रभाव छोड़ें और मैंने अपना करियर उस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज, जब हम अदार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो एक करीबी दोस्त और एक असाधारण दूरदर्शी इंसान है, तो हम अब धर्मा को विरासत की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।"
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में ठगे गए प्रशंसक, 10 हजार रुपये लेकर विक्रेताओं ने थमाई नकली टिकट