फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The vvaan vs Hanuman ansh and The paradise box office collection on Saturday

बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' की दस्तक के बाद कैसा है 'द वन' का हाल, 'हनुमान अंश' और 'द पैराडाइज' ने कितनी की कमाई?

Sat, 03 Oct 2026 08:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 03 Oct 2026 08:49 PM IST
सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' की धूम है। ऐसे में आइए जानते हैं सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
 

विज्ञापन
The vvaan vs Hanuman ansh and The paradise box office collection on Saturday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में इन दिनों अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का जलवा है। इस फिल्म के अलावा भी कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हैं। इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' और नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' शामिल हैं। जानिए 'दृश्यम 3' की आंधी के आगे इन फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्म 'द पैराडाइज' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

The vvaan vs Hanuman ansh and The paradise box office collection on Saturday
वन फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
'द वन' की कमाई में गिरावट
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।
  • यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • शुक्रवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 1.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसका टोटल कलेक्शन 58.36 करोड़ रुपये हो गया है।

दृश्यम 3 कलेक्शन: 100 करोड़ पार हुई अजय देवगन की फिल्म? दूसरे दिन की कमाई ने भी चौंकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

The vvaan vs Hanuman ansh and The paradise box office collection on Saturday
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का कितना रहा कलेक्शन?
जब से सिनेमाघरों में फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है, तब से इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि 07 अगस्त को रिलीज यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। शुक्रवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज 58वें दिन खबर लिखे  जाने तक इसने 1.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ 'हनुमान अंश' का टोटल कलेक्शन 321.42 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कारोबार 419.13 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

The vvaan vs Hanuman ansh and The paradise box office collection on Saturday
द पैराडाइज - फोटो : यूट्यूब
'द पैराडाइज' का कलेक्शन
  • फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज का आज दसवां दिन है। 
  • नानी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। 
  • शुक्रवार को इस फिल्म ने 2.80 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • वहीं आज दसवें दिन इस फिल्म ने कुल 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 112.45 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed