लंबोदर 2.0: अब रोबोट निभाएगी लीड रोल, कन्नड़ सिनेमा करने जा रहा नया प्रयोग; जानें किस विषय पर होगी फिल्म
Lambodhar 2.0: कन्नड़ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म 'लंबोदर 2.0' में मेकर्स एक नया प्रयोग कर रहे हैं। इसमें लीड रोल के तौर पर किसी इंसान को नहीं लिया गया है। जानिए मेंकर्स ने इस फिल्म के बारे में क्या जानकारी दी है।
विस्तार
'लंबोदर 2.0' का निर्देशन सिंपल सुनी ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका में एक ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसे बेंगलुरु की एक कंपनी ने बनाया है। रोबोट के किरदार का नाम जिया है।
- फिल्म में अनिल शेट्टी, साची बिंद्रा, मैक डिसूजा और मेघना गांवकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- इसे अनिल शेट्टी और मास प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।
- मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म 'एआई आधारित सोशल थ्रिलर है जो सोशल मीडिया पर Gen Z की जिंदगी की उथल-पुथल पर आधारित है।
- यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, युवाओं और लगातार बदलते डिजिटल इकोसिस्टम जैसे आज के विषयों को दिखाती है।'
दृश्यम 3: फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के काम से खुश हुईं तब्बू, तस्वीर शेयर करके लिखा ये संदेश
फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू हुई थी और निर्देशक सिंपल सुनी ने हाल ही में इसे पूरा किया है। किरदारों को पेश करते हुए, निर्देशक सिंपल सुनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के ह्यूमनॉइड रोबोट की एक झलक भी शेयर की है। पोस्ट के कैप्शन में सुनी ने लिखा 'मिलिए जिया से, जो बेंगलुरु की मचानि रोबोटिक्स की तरफ से विकसित एक ह्यूमनॉइड रोबोट है। भारतीय सिनेमा में पहली बार, 'लंबोदर 2.0' में एक असली ह्यूमनॉइड रोबोट पर्दे पर एक किरदार निभा रहा है। जिया कोई एक्टर नहीं है, जो रोबोट का रोल कर रही है। वह रोबोट है। भारतीय सिनेमा के भविष्य में आपका स्वागत है।'
मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया है।
ಹೊಸತನದತ್ತ ಸದಾ ನನ್ನ ತುಡಿತ
— ಸುನಿ /SUNI (@SimpleSuni) September 22, 2026
ಎಂದಿನಂತೆ ನಿಮ್ಮ ಹಾರೈಕೆಗಳಿರಲಿ ..
ಚಿತ್ರ :: #LAMBODHARA2.0
Meet JIA — a humanoid robot developed by Machani Robotics in Bengaluru.
For the first time in Indian cinema, a real humanoid robot plays a character on screen in Lambodhara 2.0.
JIA isn’t CGI.… pic.twitter.com/ILDcxxAcG3