Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में ठगे गए प्रशंसक, 10 हजार रुपये लेकर विक्रेताओं ने थमाई नकली टिकट
दिलजीत दोसांझ ने 26 अक्टूबर को दिल्ली में एक प्रदर्शन के साथ अपने दिल-लुमिनाती इंडिया टूर की शुरुआत की, लेकिन कुछ प्रशंसक कार्यक्रम स्थल पर घोटाले के कारण निराश हो गए।
विस्तार
गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शनिवार 26 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति के साथ अपने दिल-लुमिनाती इंडिया टूर की शुरुआत की। इस अवसर पर जहां भारी भीड़ उमड़ी, वहीं कुछ लोग दिल्ली में कार्यक्रम स्थल पर धोखाधड़ी के कारण निराश हो गए और अन्य टिकट नकली होने के कारण प्रवेश नहीं कर पाए।
प्रशंसक ने साझा किया दर्द
एक प्रशंसक ने 10 हजार रुपये में टिकट खरीदने का खुलासा किया। इतने पैसे चुकाने के बाद भी उसे नकली टिकट प्राप्त हुआ। दिलजीत के प्रशंसक ने आपबीती साझा करते हुए कहा, 'मैं कॉन्सर्ट देखने आया था, मेरे पास टिकट नहीं थी और मैंने किसी से ली थी। उसने मुझसे फर्जी टिकट ली और मुझसे बहुत चार्ज किया। एक बंदा कह रहा था कि एंबुलेंस में घुसेगा वो और अंदर पहुंचा देगा। उसने 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज किया। मेरे यहां बाउंसर, पुलिस, सब पैसे ले गए।'
प्रशंसक हुए नाराज
एक अन्य नाराज प्रशंसक ने कहा, 'यहां किसी को भी जनता की परवाह नहीं है। हर कोई बस टिकट के लिए भीख मांग रहा है। वे कहीं भी कार्यक्रम आयोजित करते हैं, उच्च मूल्य या कम दर लेते हैं, लेकिन सभी टिकटें ब्लैक मार्केट में बेची जाती हैं। कीमतें बहुत महंगी वसूली जाती हैं। आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि वे केवल दो दिनों में कितना व्यापार कर सकते हैं।'
Kartik Aaryan: विद्या बालन ने जगजाहिर कर दी कार्तिक की प्रेमी कहानी, खोला प्रेमिका से जुड़ा राज
दिलजीत का शो 'दिल-लुमिनाती'
दिलजीत रविवार 27 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में फिर से प्रस्तुति देंगे। दिल्ली के शो से दोसांझ के दिल-लुमिनाती 10-शहर दौरे की शुरुआत हुई, जो उन्हें हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता और अन्य स्थानों पर ले जाएगा तथा 29 दिसंबर को गुवाहाटी में समाप्त होगा।
संबंधित वीडियो
Kartik Aaryan: विद्या बालन ने जगजाहिर कर दी कार्तिक की प्रेमी कहानी, खोला प्रेमिका से जुड़ा राज