शाहरुख खान और जूही चावला की फिल्म 'डुप्लीकेट' को रिलीज हुए 26 साल हो चुके हैं। फिल्म उनके फैंस को आज भी काफी पसंद आती है। फैंस के अलावा यह फिल्म बॉलीवुड के दो दिग्गजों के लिए भी काफी खास है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल नहीं रही थी, लेकिन इस फिल्म की वजह से ही इंडस्ट्री के दो दिग्गजों की दोस्ती शुरु हुई थी।
NTR Jr-Prashanth Neel: जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए बड़ी खबर, इस दिन शूटिंग शुरू करेंगे प्रशांत नील!
2 of 4
करण-फराह
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के दौरान करण-फराह बने दोस्त
मशहूर निर्देशक करण जौहर और फराह खान बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां हैं। दोनों ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में बनाई हैं। शाहरुख के साथ करण ने कई यादगार फिल्में बनाई हैं। इनमें 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' आदि शामिल है। उनके अलावा फराह खान ने भी कई आइकॉनिक गानों में शाहरुख को कोरियोग्राफ किया है। कोरियोग्राफर से जब वह निर्देशन में उतरीं तो उन्होंने किंग खान के साथ 'मैं हूं ना' फिल्म बनाई। इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख और दीपिका के साथ 'ओम शांति ओम' भी बनाई। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी।अब 'डुप्लीकेट' के 26 साल पूरे होने पर करण और फराह ने एक शानदार किस्सा साझा किया है। फिल्म के बारे में बताते हुए दोनों ने खुलासा किया कि इनकी दोस्ती इस फिल्म की वजह से ही शुरु हुई और परवान चढ़ी।
The Planet Of The Apes: फ्रेंचाइजी के वे पांच पल, जिन्होंने बना दिया बंदरों की दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य
3 of 4
करण की इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म से जुड़ी हैं करण की कई यादें
फिल्म 'डुप्लीकेट' में करण ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और फराह ने बतौर कोरियोग्राफर काम किया है। अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए करण ने फराह को टैग किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'एसआरके ने फिल्म के लिए पूरी जान लगा दी थी। इस फिल्म की शूट से जुड़ी काफी यादें हैं। फराह खान क्या आपको 20 लेंस वाली बात याद है'?
4 of 4
फराह की इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'हम यहीं दोस्त बने थे'
इसके जवाब में फराह ने भी उसे वापस से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और लिखा, 'ओह माई गॉड..बेहतरीन गाने और बेहतरीन वक्त, करण हम असल में बेस्ट फ्रेंड्स यहीं बने थे और यह वो 20 एमएम वाला लेंस था जो कभी नहीं आया'। बात करें फिल्म की तो इसे मशहूर निर्देशक महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। फिल्म को नब्बे के दशक की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में शाहरुख ने दो किरदार निभाए थे।