{"_id":"65731c9eaeadeee1b608d7e6","slug":"kannada-actor-leelavathi-passed-away-has-worked-in-over-600-movies-including-tamil-and-telugu-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leelavathi: नहीं रहीं मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती, PM मोदी ने भी नोट साझा कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Leelavathi: नहीं रहीं मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती, PM मोदी ने भी नोट साझा कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Fri, 08 Dec 2023 10:30 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
लीलावती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल और तेलुगु सहित 600 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं प्रख्यात कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का शुक्रवार शाम बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि लीलावती ने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। इस खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कलाकारों से लेकर फैंस के बीच मातम पसर गया है।
विज्ञापन
कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री कई दिनों से बीमार चल रही थीं। वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 85 वर्षीय अभिनेत्री लंबी बीमारी से पीड़ित थीं। लीलावती के बेटे विनोद राज भी एक अभिनेता हैं। लीलावती ने सखी की भूमिका निभाकर फिल्म नागकन्निके से अपनी शुरुआत की। उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषाओं में कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया है। बता दें कि सीएम सिद्धारमैया ने उनके आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन
Brahmastra 2: देव के रोल में रणवीर का नाम फाइनल होने की ये है सच्चाई, फैक्ट चेक में झूठी निकली वायरल खबर
विज्ञापन
इन लोकप्रिय फिल्मों में आई थीं नजर
लीलावती ने कन्नड़ में 400 सहित 600 से अधिक फिल्मों में काम किया, पिछले कई वर्षों से नेलमंगला में अपने अभिनेता बेटे विनोद राज के साथ रह रही थीं। दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथंगडी में लीला किरण के रूप में जन्मी लीलावती को 'भक्त कुंभारा', 'संथा ठुकराम', 'भटका प्रह्लाद', 'मंगल्य योग' और 'मन मेच्चिदा मददी' में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने कन्नड़ मैटिनी आइडल डॉ. राजकुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया है।
Manoj Bajpayee: द फैमिली मैन 3 में बूढ़े दिखेंगे श्रीकांत तिवारी! अभिनेता ने अपडेट देते हुए सीरीज को कहा भयानक
सोशल मीडिया अभिनेत्री को दे रहे हैं श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर साउथ के दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ अभिनेत्री के फैंस उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लीलावती एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक दयालु इंसान भी थीं, उन्होंने नेलमंगला तालुक के सोल्ला देवनहल्ली में एक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र का निर्माण किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती के निधन पर दुख व्यक्त किया। पीएम ने एक्स पर लिखा, "महान कन्नड़ फिल्म व्यक्तित्व लीलावती जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। सिनेमा की एक सच्ची प्रतीक, उन्होंने कई फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय से सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाई। उनकी विविध भूमिकाएं और उल्लेखनीय प्रतिभा हमेशा याद की जाएगी और प्रशंसा की जाएगी। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।''