अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र भाग 1: शिवा' की अपार सफलता के बाद फैंस को इसके दूसरे पार्ट 'ब्रह्मास्त्र 2' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट सुर्खियों का हिस्सा बन रहा है। वहीं, आज सुबह से ही 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर कई सारी रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। साथ ही उनकी भूमिका को लेकर भी दिलचस्प दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, जब इस रिपोर्ट की तफ्तीश अमर उजाला ने की तो सच कुछ और ही निकला, जिससे शायद आपको झटका लग सकता है।
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ वायरल मीडिया रिपोर्ट में सुबह से ही दावा किया जा रहा है कि अयान मुखर्जी की चर्चित फ्रेंचाइजी 'ब्रह्मास्त्र' की दूसरी किस्त 'ब्रह्मास्त्र 2' से रणवीर सिंह का भी नाम जुड़ गया है। दावों के अनुसार, रणवीर सिंह 'ब्रह्मास्त्र 2' में शिवा यानी रणबीर कपूर के पिता देव की भूमिका में दिखाई देंगे। इन रिपोर्ट्स ने काफी तूल पकड़ा जिसके बाद अमर उजाला ने इस खबर की तफ्तीश की।
3 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर उजाला की तफ्तीश में यह साफ हुआ कि यह रिपोर्ट महज कोरी अफवाह है। रणवीर सिंह द्वारा इस किरदार को निभाने की अटकलें वेब पर प्रशंसकों की थ्योरी सामने आने के बाद सुर्खियां बनने लगीं। हालांकि, इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। रणवीर सिंह ने 'ब्रह्मास्त्र 2' साइन नहीं किया है, और न ही उनके करीबियों तक को इस बात की कोई जानकारी है।
Manoj Bajpayee: द फैमिली मैन 3 में बूढ़े दिखेंगे श्रीकांत तिवारी! अभिनेता ने अपडेट देते हुए सीरीज को कहा भयानक
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी हो कि इस वर्ष अप्रैल में, अयान ने घोषणा की थी कि 'ब्रह्मास्त्र' के दो सीक्वल बनेंगे जो भाग एक से भी बड़े और अधिक महत्वाकांक्षी होंगे। 'ब्रह्मास्त्र 2' की स्क्रिप्टिंग अभी भी प्रगति पर है, और फिल्म 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, निर्देशक अयान मुखर्जी 'वॉर 2' में व्यस्त हैं, जबकि रणवीर इस वर्ष 'बैजू बावरा' की शूटिंग शुरू करेंगे।
Leelavathi: नहीं रहीं मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती, 85 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
5 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन- शिवा' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अभिनय किया। इस फिल्म ने एक बड़े बजट की फैंटेसी साहसिक फ्रेंचाइजी की शुरुआत की। ब्रह्मास्त्र शिवा (रणबीर) का अनुसरण करता है, जो ईशा (आलिया) के साथ अपनी विशेष शक्तियों की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए यात्रा पर निकलता है, एक महिला जिससे उसे पहली नजर में प्यार हो जाता है। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, महामारी के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख व्यावसायिक सफलताओं में से एक थी।
Allu Arjun: 'एनिमल' का फैन हुआ 'पुष्पा', लंबा नोट लिखकर की संदीप रेड्डी वांगा समेत रणबीर कपूर की तारीफ