फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut Slap Row: थप्पड़कांड के बाद अब कंगना रणौत के समर्थन में आए ये सितारे, अभिनेत्री की लताड़ का असर?

Fri, 07 Jun 2024 03:00 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Jun 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slapped by cisf woman Devoleena Bhattacharjee Mika Singh Vivek Agnihotri condemns attack on her
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रणौत अब हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद हैं। वे बीते दिन गुरुवार दोपहर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा। हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद कंगना नई दिल्ली जा रही थीं। इस घटना के बाद सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर को निलंबित कर दिया गया है। सीआईएसएफ अधिकारियों की लिखित शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीआईएसएफ की ओर से स्थानीय पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

Kangana Ranaut Slapped by cisf woman Devoleena Bhattacharjee Mika Singh Vivek Agnihotri condemns attack on her
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

इस घटना के बाद मनोरंजन जगत की कोई हस्ती कंगना के समर्थन में नहीं आई थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर फिल्म इंडस्ट्री को जमकर लताड़ लगाई थी। कंगना ने पोस्ट कर लिखा था, 'प्रिय फिल्म उद्योग, आप सभी या तो जश्न मना रहे हैं या मुझ पर हवाईअड्डे पर हुए हमले पर पूरी तरह से चुप हैं। याद रखें अगर कल अगर आप अपने देश की किसी सड़क पर या दुनिया में कहीं भी निहत्थे होकर चल रहे हैं या कोई इजरायली/ फिलीस्तीनी आपको या आपके बच्चों को सिर्फ इसलिए मारता है, क्योंकि आपने राफा पर नजर रखने की कोशिश की थी या आप इजरायली बंधकों के लिए खड़े हुए थे, तब आप देखेंगे कि मैं आपके अधिकारों के लिए स्वतंत्र रूप से लड़ूंगी।'

Kangana Ranaut Slapped by cisf woman Devoleena Bhattacharjee Mika Singh Vivek Agnihotri condemns attack on her
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दोबारा पोस्ट किया और लिखा, 'ऑल आईज ऑन राफा गैंग, यह आपके या आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है, जब आप किसी पर आतंकी हमले का जश्न मनाते हैं तो उस दिन के लिए तैयार रहें जब यह आपके पास भी वापस आएगा।' वहीं अब अभिनेत्री की पोस्ट के बाद से एक-एक कर कई हस्तियों ने इस घटना की निंदा की है और अभिनेत्री का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slapped by cisf woman Devoleena Bhattacharjee Mika Singh Vivek Agnihotri condemns attack on her
देवोलीना भट्टाचार्जी   - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस कड़ी में टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपने एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा, 'सिक्योरिटी चेक-इन के दौरान कंगना रनौत और CISF अधिकारी के बीच हुई घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इस तरह की हरकतें जनता के भरोसे और सुरक्षा प्रोटोकॉल का गंभीर उल्लंघन हैं। एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को कभी भी व्यक्तिगत द्वेष को अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों में बाधा नहीं बनने देना चाहिए। जब व्यक्तिगत प्रतिशोध के लिए इस तरह से कार्रवाई की जाती है तो यह घटना हर नागरिक की सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंता पैदा करती है।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slapped by cisf woman Devoleena Bhattacharjee Mika Singh Vivek Agnihotri condemns attack on her
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं गायक मीका सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, 'हमने एक पंजाबी/सिख समुदाय के रूप में अपनी सेवा के रूप में दुनिया भर में सम्मान अर्जित किया है। कंगना रणौत के साथ हुए एयरपोर्ट प्रकरण के बारे में सुनना निराशाजनक है। सीआईएसएफ कांस्टेबल एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर थी और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसका काम था। यह दुखद है कि उन्होंने किसी अन्य परिस्थिति को लेकर अपने निजी गुस्से के कारण एयरपोर्ट पर एक यात्री पर हमला करना सही समझा। उन्हें अपना गुस्सा एयरपोर्ट के बाहर सिविल ड्रेस में दिखाना चाहिए था, लेकिन अपनी भावनाओं को जाहिर करने का यह तरीका नहीं है। उनकी इस हरकत का असर अब दूसरी पंजाबी महिलाओं पर पड़ेगा और उन्हें सिर्फ एक गलती की वजह से नौकरी से निलंबित किया जा सकता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed