फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi over desh ka halwa remark says Congress leader makes no sense in what he say

Kangana Ranaut: 'उनके बारे में क्या कहें, उनकी बात का कोई तुक नहीं', राहुल गांधी पर कंगना ने फिर कसा तंज

Fri, 02 Aug 2024 06:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

आज न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कंगना ने राहुल गांधी पर जवाबी हमला बोला है। कंगना ने कहा, 'राहुल जी के बारे में हम क्या कहें। उनकी किसी बात का न कोई तुक है और न कोई ढंग है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi over desh ka halwa remark says Congress leader makes no sense in what he say
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रणौत एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसती नजर आई हैं। इस बार कंगना ने विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सदन में 'बजट का हलवा बंटने' वाले बयान पर पलटवार किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कंगना रणौत ने कहा, 'राहुल गांधी क्या कहते हैं, उनकी बात का कोई तुक समझ नहीं आता है'।

विज्ञापन

Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi over desh ka halwa remark says Congress leader makes no sense in what he say
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

राहुल गांधी पर बरसीं कंगना
सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में केंद्रीय बजट से पहले होने वाली 'हलवा सेरेमनी' की फोटो का जिक्र किया और सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि 'बजट का हलवा बंट रहा है लेकिन देश को हलवा मिल ही नहीं रहा'। राहुल का भाषण सुनकर सामने बैठीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हंस पड़ी थीं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा था, 'मैं ये फोटो समझाना चाह रहा हूं। बजट का हलवा बंट रहा है। फोटो में मुझे कोई ओबीसी अफसर नहीं दिख रहा। कोई आदिवासी अफसर नहीं, कोई दलित अफसर नहीं। ये क्या हो रहा है। देश का हलवा बंट रहा है और इसमें 73 प्रतिशत कहीं हैं ही नहीं।'
Ulajh Movie Review: गुलशन ने नहीं खिलने दिया जान्हवी का चमन, कलाकारों के रुआब में उलझी सुधांशु सरिया की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi over desh ka halwa remark says Congress leader makes no sense in what he say
मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बोलीं- 'हम क्या ही कहें'
आज न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान कंगना ने राहुल गांधी के उसी भाषण पर उनके ऊपर हमला बोला है। कंगना ने कहा, 'राहुल जी के बारे में हम क्या कहें। उनकी किसी बात का न कोई तुक है और न कोई ढंग है। न ही हमें उनकी कोई बात समझ आती है। आपने खुद देखा है कि उनकी चक्रव्यूह वाली बात कहना। उनकी जो निंदाजनक बात है, वो देश के प्रति जिस तरह से शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। 'देश का हलवा बंट रहा है और सब खा रहे हैं', उनकी दादी (इंदिरा गांधी) ने भी देश के कई बजट बनाए हैं और आज देश के बजट को हलवा कहना और देश को मिल-बांटकर खाना.... इस तरह की बातें करना देश के लिए अच्छी बात नहीं है'।
Vedaa: 'यह मेरे करियर के लिए बहुत जरूरी फिल्म है', वेदा में काम करने पर बोलीं शरवरी, कहा- यह जरूर सफल होगी

विज्ञापन

Kangana Ranaut slams Rahul Gandhi over desh ka halwa remark says Congress leader makes no sense in what he say
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

'देश कोई खाने की चीज नहीं'
कंगना ने आगे कहा, 'खासकर अनुराग ठाकुर जी ने कहा है कि ये जो कांग्रेस की जो मानसिकता है देश का बंटवारा करके खाना, ये नेहरू के समय से चली आ रही है और इस मानसिकता तो बदलना है। देश कोई खाने की नहीं की चीज नहीं, यह सेवा की चीज है। आप नेता हैं तो देश की सेवा के लिए बने हैं। देश खाकर और बांटकर नहीं बनता। देश का जो बजट है वह भी एक संवैधानिक तरीके से बनता है उसे भी मान मिलना चाहिए'।
Bollywood Actors: एक्शन से आए फिर कॉमेडी में भी छाए, इस साल भी धमाल मचाएंगे ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed