अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रणौत अपनी नई फिल्म 'इमरजेंसी' का जमकर प्रचार कर रही है। फिल्म के रिलीज होने में अब चंद ही दिन बचे हैं। ऐसे में इसके प्रमोशन के लिए वो लगातार साक्षात्कार दे रही हैं और अपनी फिल्म और अपने करियर के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी अपनी बात रख रही है। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर से बॉलीवुड को निशाने पर लिया है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रणौत ने बॉलीवुड को निराशाजनक जगह बताते हुए कहा कि इस जगह का कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के लोग प्रतिभाशाली लोगों से चिढ़ते हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए अभियान चलाया जाता है। कंगना ने यह बातें मैशेबल इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में कही।
Kriti Sanon Kabir Bahia: सोशल मीडिया पर ऑफिशियल हुआ कृति और कबीर का रिश्ता? फैंस बोले- 'जीजू'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रणौत ने कहा कि इंडस्ट्री के कुछ अंदरूनी लोग प्रतिभाशाली लोगों के करियर को तबाह कर देते हैं। वे उनका खात्मा करने के लिए पीछे पड़ जाते हैं और टैलेंट से जलते हैं। कंगना ने यह भी कहा कि ऐसे लोग इस काम को गुपचुप तरीके से नहीं, बल्कि खुलेआम करते हैं। सिर्फ खानदान के लोगों का ही साथ दिया जाता है।
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने क्यों ठुकराई राम चरण की 'आरसी16'? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
अपने बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि बहुत कम लोग ऐसे हैं, जिन्हें उनसे कोई दिक्कत है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके साथ जुड़े हैं, वे उन्हें प्यार करते हैं। कंगना ने कहा कि आज इंडस्ट्री में नई पीढ़ी के फिल्म निर्माता खेमेबाजी कर रहे हैं। पहले ऐसा नहीं हुआ करता था। उन्होंने के आसिफ, गुरु दत्त, बिमल रॉय और यश चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि वे सभी विनम्रता से पेश आते थे और अलग ही किस्म के लोग थे, जबकि आज ऐसा नहीं है।
5 of 5
इमरजेंसी
- फोटो : यूट्यूब @zeestudios
'इमरजेंसी' का निर्देशन कंगना रणौत ने किया है और वही इसमें मुख्य भूमिका भी निभा रही है। यह फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और अनुपम खेर समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। इसे 6 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही स्त्री 2, अन्य फिल्मों का कैसा रहा प्रदर्शन?