शेख हसीना ने हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी सरकार के इस कदम के खिलाफ देश में कई महीनों तक हिंसक प्रदर्शन हुए थे। वे देश छोड़कर चली गईं और सोमवार को उन्हें सैन्य हेलीकॉप्टर से भारत ले जाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हसीना भारत में रुकने के बाद लंदन जा सकती हैं। अब इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं कंगना रणौत ने कहा कि वे इस बात से सम्मानित हैं कि शेख हसीना भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
अपने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'भारत हमारे आस-पास के सभी इस्लामिक गणराज्यों की मूल मातृभूमि है। हम सम्मानित और खुश हैं कि बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन वे सभी जो भारत में रहते हैं और पूछते रहते हैं कि हिंदू राष्ट्र क्यों? राम राज्य क्यों? खैर यह स्पष्ट है कि क्यों।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने आगे कहा, 'मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि खुद मुसलमान भी नहीं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो कुछ भी हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं। जय श्री राम।'
वहीं इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वे इस मामले में केंद्र सरकार द्वारा लिए जाने वाले फैसले का समर्थन करेंगी। उन्होंने कहा, 'मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करूंगी। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह दो देशों के बीच का मामला है, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।'
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
वहीं कंगना की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह निर्देशन और अभिनय दोनों कर रही हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने राजनीतिक करियर में भी व्यस्त हैं।