बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट और मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने उनके ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग से 10 फरवरी 2020 में शादी की थी। काम्या को टीवी में निभाए गए अपने नेगेटिव किरदारों की वजह से पहचान मिली है। काम्या आज अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रही हैं। काम्या ने सिर्फ टीवी में ही नहीं ,बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया है, लेकिन पहचान उन्हें छोटे पर्दे से ही मिली। काम्या को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में 'श्श्श्श...कोई है' से की थी], जिसके बाद वह 'रेत', 'अस्तित्व- एक प्रेम कहानी', 'पिया का घर', 'मर्यादा- लेकिन कब तक', 'शक्ति' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा बनीं।
Kamya Punjabi: 'रेत' की तरह बिखर रहा था काम्या का 'अस्तित्व', फिर जिंदगी में आकर शलभ बोले- कहो न प्यार है...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन