सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में घरवाले अंतिम पलों तक अपने दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं। बीते दिनों ‘बिग बॉस’ के घर में कंटेस्टेंट को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था, जिसमें शालीन भनोट की हालत काफी सुस्त नजर आई। अब हाल ही में प्रियंका चहर चौधरी और अर्चना गौतम के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला और एक्स कंटेस्टेंट भी ‘बिग बॉस’ के विनर की घोषणा करते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16: घर से बेघर होने के बाद निमृत-टीना ने किया यह काम, क्या होगा शालीन का रिएक्शन?
‘बिग बॉस’ के घर से बेघर हो गए कंटेस्टेंट ने ‘बिग बॉस’ के विनर को लेकर मुहिम छेड़ दी है। ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट अब सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का समर्थन कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी और अर्चना गौतम के बीच घमासान झगड़ा देखने को मिला। इस दौरान शालीन उनकी गेम प्लानिंग बताते हुए दिखाई दिए। अब घर से बेघर हो चुकीं निमृत कौर अहलूवालिया और टीना दत्ता ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर शालीन भनोट हक्के-बक्के रह गए।
The Black Tiger: आखिर कौन हैं 'द ब्लैक टाइगर' रवीन्द्र कौशिक? बड़े पर्दे पर आने जा रही रियल हीरो की असली कहानी
‘बिग बॉस’ से एलिमिनेट होने के बाद एक्स कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस सीजन 16’ के विनर को लेकर अपनी राय रख रहे हैं और उन्हें वोट करने की अपील कर रहे हैं। अंकित गुप्ता से लेकर गौतम विग तक ज्यादातर कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी को विनर के रूप में देख रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ निमृत कौर अहलूवालिया और टीना दत्ता भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के समर्थन में उतर गई हैं।
गौरतलब है कि शालीन भनोट के साथ लव गेम खेलने वाली टीना दत्ता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में प्रियंका चहर चौधरी नजर आईं। साथ ही, टीना दत्ता ने अपनी फैंस से यह गुजारिश की कि वह प्रियंका चहर चौधरी को ही विनर बनाएं और उन्हें ढेर सारे वोट दें। निमृत फिनाले रेस तक पहुंचकर ‘बिग बॉस’ के घर से बेघर हो चुकी हैं। ऐसे में वह बाहर से अपनी मंडली को पूरा-पूरा सपोर्ट दे रही हैं। निमृत कौर ने एमसी स्टैन को इस सीजन का विनर बनाने के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया।
Rajkumar Hirani: डंकी के बाद इस बायोपिक का निर्देशन करेंगे राजकुमार हिरानी, शाहरुख को दिया था फिल्म का ऑफर
बता दें कि निमृत ने एमसी स्टैन के साथ शिव ठाकरे का भी पोस्ट शेयर करके ऑडियंस से उन्हें विनर बनाने की अपील की। जब निमृत कौर अहलूवालिया इस घर से बेघर हुई थीं, तब वह अपने एलिमिनेशन से काफी निराश थीं। उन्होंने साफ तौर पर यह कहा था कि उन्होंने अपना असली व्यक्तित्व दर्शकों के सामने रखा है और अब उन्हें इस बात का दुख नहीं है कि वह ऑडियंस को अपने असली व्यक्तित्व से रूबरू नहीं करा पाईं।