साउथ की फिल्म 'कांथा' की रिलीज का आज तीसरा दिन है। दुलकर सलमान की अदाकारी वाली इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद भी फिल्म धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है।
'कांथा' का दूसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म 'कांथा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। ओपनिंग डे पर इसने 4.35 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने शनिवार को 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की टोटल कमाई 12.70 करोड़ रुपये हो गई है।
कैसी है कांथा की कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कांथा' का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जाता है। ऐसे में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। इसके बाद वीकएंड पर इसकी कमाई बढ़ी है। बजट के हिसाब से इसकी कमाई को अच्छा माना जा रहा है। अगर फिल्म की कमाई वीकडेज में भी अच्छी होती है तो जल्द ही यह अपना बजट निकाल लेगी।
'दे दे प्यार दे 2' से मिल रही चुनौती
इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में बॉलीवुड की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज हुई। 'कांथा' को इस फिल्म से चुनौती मिल रही है। इसने आज रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 11.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक इसने 32.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
5 of 5
दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ जल्द होगी रिलीज
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म के बारे में
फिल्म 'कांथा' में दुलकर सलमान के अलावा समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे अहम किरदार में हैं। इसके निर्देशक सेल्वामणि सेल्वराज हैं। इसके निर्माता राणा दग्गुबाती और दुलकर सलमान हैं। फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया गया है। फिल्म में बाप-बेटे के रिश्ते के बारे में दिखाया गया है।