'जुरासिक वर्ल्ड: केऑस थ्योरी' के सीजन 2 का टीजर रविवार को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में शो के पैनल के दौरान नए सीजन के पहले एपिसोड की पहली झलक दिखाई गई। इसका प्रीमियर 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। बता दें यह एनिमेटेड सीरीज 'जुरासिक वर्ल्ड कैंप क्रेटेशियस' का सीक्वल है, जिसमें डायनासोर के दीवाने डेरियस बोमन (पॉल-मिकेल विलियम्स) को दिखाया गया, क्योंकि उन्हें जुरासिक वर्ल्ड वीडियो गेम पूरा करने के बाद टाइटैनिक डायनासोर-थीम वाले एडवेंचर कैंप में भाग लेने के लिए बुलाया जाता है, जब डायनासोर अपनी जगहों से मुक्त हो जाते हैं, तो डेरियस और उसके साथी कैंपर द्वीप पर फंस जाते हैं और वह उन्हें जिंदा बाहर निकलने का रास्ता खोजते है।
2 of 5
'जुरासिक वर्ल्ड: केऑस थ्योरी'
- फोटो : सोशल मीडिया
टीजर की शुरुआत एक विशाल जहाज के सीन से होती है, जो समुद्र की लहरों पर तैरता दिख रहा है, साथ ही तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश का यह दृश्य देखने में काफी भयानक दिखता है। इसके बाद जब एक छोटा डायनासोर दिखता है, जिसे दोस्त बनाने की उम्मीद से जैसे ही आगे बढ़ता है, तभी अचानक एक विशाल डायनासोर जहाज पर दिखता है और फिर वो छोटे डायनासोर को खा जाता है। इसके बाद वो उस लड़के की ओर हमला करता है, यह दृश्य काफी भयानक और डराने वाला है। जैसे ही टीजर आगे बढ़ता है, जहाज के लोग इन खतरनाक जीवों से बचने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।
3 of 5
'जुरासिक वर्ल्ड: केऑस थ्योरी'
- फोटो : सोशल मीडिया
'जुरासिक वर्ल्ड: केऑस थ्योरी' का खतरनाक टीजर देखने के बाद दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। बता दें इसका टीजर 17 अक्टूबर को सिर्फ और सिर्फ नेटफ्लिक्स पर जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीजन में न केवल पुरानी प्रजातियों को दिखाया जाएगा, बल्कि नए डायनासोर भी देखने को मिलेंगे, जो अपने खतरनाक और हैरतअंगेज क्षमताओं से सभी को हैरान कर देंगे। इसके टीजर से एक बात तो साफ है कि इस सीजन में रोमांच पहले सीजन से दोगुना होने वाला है।
4 of 5
'जुरासिक वर्ल्ड: केऑस थ्योरी'
- फोटो : सोशल मीडिया
'जुरासिक वर्ल्ड: केऑस थ्योरी' का सीजन 2 का टीजर देखने में बहुत ही शानदार दिख रहा है और साथ ही भयानक भी, क्योंकि इस नए टीजर में डायनासोर का एक नया और खतरनाक अध्याय दिखाया गया है, जिसमें एक विशाल जहाज पर कई सारे डायनासोर का आतंक देखने को मिलता है। स्टीवन स्पीलबर्ग, कॉलिन ट्रेवोर और फ्रैंक मार्शल द्वारा निर्मित ड्रीम वर्क्स एनिमेशन सीरीज में सीन गिएम्ब्रोन, डैरेन बार्नेट, रैनी रोड्रिग्ज, कौसर मोहम्मद और कीर्स्टन केली ने आवाज दी है।
5 of 5
'जुरासिक वर्ल्ड: केऑस थ्योरी'
- फोटो : सोशल मीडिया
'जुरासिक वर्ल्ड: केऑस थ्योरी' सीजन 2 के टीजर ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है और यह साबित कर दिया है कि डायनासोर के रोमांच का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि यह तो केवल शुरुआत है। टीजर रिलीज के बाद इस सीजन की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है, जो 17 अक्टूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।