बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जुगलबंदी, मतलब दर्शकों का भरपूर मनोरंजन। ये दोनों बेहतरीन कलाकार जल्द ही दर्शकों को एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में दोनों कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने इस फ्रेंचाइजी की अलग-अलग किस्तों में काम किया है। इस बीच अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार से एक मजेदार सीख ली है और उसे अपने ऊपर लागू भी किया है।
2 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
अक्षय कुमार और अरशद वारसी इससे पहले साजिद नाडियाडवाली की फिल्म 'बच्चन पांडे' में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों ने एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया था। इस वजह से एक दूसरे की आदतों और दिनचर्या को समझ पाए थे। हाल में ही अनफिलटर्ड विद समदीश मे अरशद वारसी ने एक दिलचस्प जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार को देख परिवार के साथ लूडो खेलना शुरू कर दिया है।
3 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'बच्चन पांडे' के सेट पर अच्छी बॉन्ड बन गई थी। इस फिल्म के दौरान दोनों सेट पर काफी वक्त बिताते थे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने अपने सह-कलाकार की कुछ आदतों और तरीकों के बारे में जाना। इस दौरान ही उन्होंने अक्षय को लूडो खेलते पहली बार देखा।
No Entry 2: अनीस बज्मी ने शुरू की महिला किरदारों की कास्टिंग, इस महीने शुरू होगी 'नो एंटी 2' की शूटिंग
4 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
अरशद वारसी ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने सेट पर गौर किया था कि अक्षय भारत का लोकप्रिय गेम लूडो काफी खेलते हैं। उन्होंने अक्षय से यह सीख लेते हुए अपने घर पर भी बच्चों और पत्नी के साछ लूडो खेलना शुरू किया है। अभिनेता ने कहा कि इससे उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने में मदद मिलती है। इसके लिए उन्होंने अक्षय का शुक्रिया भी अदा किया।
Shaitaan 2: खराब प्रदर्शन के बीच इस फिल्म के सीक्वल से धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह
5 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi
बताते चलें कि दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 10 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले साल 2013 में रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी' में अरशद वारसी ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके बाद साल 2017 में रिलीज हुए फिल्म के अगले भाग में अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आए थे।
Yash Toxic Shooting: 'टॉक्सिक' की शूटिंग हुई शुरू, यश ने तस्वीर साझा कर दिखाया लुक, बोले- 'द जर्नी बिगिन्स'