दिवगंत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान पिता के निधन के बाद से अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। बाबिल पिता की याद में उनकी कुछ पुरानी और अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही में, बाबिल ने अपने पिता को याद करके कुछ ऐसा कहा, जिससे सबकी आंखें नम हो गईं। इरफान के फैंस एक बार फिर उन्हें याद करके भावुक हो गए।
2 of 4
इरफान और बाबिल
- फोटो : social media
इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपनी फिल्म 'कला' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में बताया कि अपने पिता की मृत्यु के बाद वह कैसे अभिनय की तरफ बढ़ने लगे। उन्होंने कहा, 'जब यह पहली बार हुआ तो पहले दिन मुझे विश्वास नहीं हुआ। एक सप्ताह बीत चुका था और फिर भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। मुझे काफी तगड़ा झटका लगा था। मैं उनकी मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। इस सदमे से निकलने के लिए मैंने डेढ़ महीने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया था।'
3 of 4
इरफान और बाबिल
- फोटो : social media
उन्होंने आगे बताया, 'उस समय वह शूटिंग में इतने ज्यादा समय बिजी रहते थे कि लंबे शूटिंग शेड्यूल के लिए चले जाते थे। उस वक्त मैं खुद को यह कहकर समझाता था कि वह बाद में वापस आएंगे, लेकिन वह हमें छोड़कर जा चुके हैं। मुझे धीरे-धीरे एहसास होने लगा कि यह शूटिंग शेड्यूल अब कभी खत्म नहीं होगा। वह अब कभी वापस नहीं आएंगे। मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया था। वह ऐसा पल था, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'
4 of 4
इरफान और बाबिल
- फोटो : social media
बता दें कि साल 2020 को इरफान इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। अपने पिता को फॉलो करते हुए बाबिल ने फिल्म 'कला' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि, वह पहले ही विक्की कौशल स्टारर ‘सरदार उधम’ में अपनी थोड़ी सी झलक दिखा चुके हैं। उनके रोल को पर्दे पर खूब सफलता और दर्शकों की सराहना मिली। साल 2020 में इरफान खान के निधन के बाद ही फैंस बाबिल को करीब से जानने लगे हैं।