टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने इन दिनों एंटेरटेनमेंट की दुनिया से खुद को अलग कर रखा है। रतन ने सबकुछ छोड़कर यूट्यूब पर अपना व्लॉग चैनल शुरू किया था। अपने चैनल पर वह अपनी गांव की जिंदगी के बारे में फैंस को बताती थीं, लेकिन काफी समय से रतन राजपूत यूट्यूब से भी लापता हैं। हालांकि, अब उन्होंने यूट्यूब पर वापसी कर ली है और उन्होंने अपना पहला व्लॉग शेयर किया।
2 of 4
रतन राजपूत
- फोटो : social media
अपने नए व्लॉग में रतन ने बताया कि वह इतने दिनों से कहां गायब हैं, उन्होंने फैंस से कहा, 'मैं जानती हूं और ये बात मानती भी हूं कि मैं अचानक ही गायब हो जाती हूं, लेकिन मैं क्या करूं मेरी जिंदगी ही कुछ ऐसी है।' वह बताती हैं कि इतने समय से वह गांव में रह रही थीं, लेकिन अब वह अपने मामाजी के घर आ गई हैं। रतन के मुताबिक, वो पिछले तीन साल से इंडियन साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। रतन ने सोचा कि इंसान के अंदर की दूसरी चीजों के बारे में भी सीखा जाए तो उन्होंने एक महीने न्यूरोथैरेपी की पढ़ाई भी की थी।
3 of 4
रतन राजपूत
- फोटो : social media
रतन ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि बहुत से लोग उनसे पूछते है कि तुम एक एक्टर हो। तुम काम क्यों नहीं करती? तुम पैसे कम कमाओगी? तुम्हारी उम्र हो रही है, उसके उसके बाद काम नहीं मिलता। इसके जवाब में रतन ने कहा, 'मैंने जीरो से शुरू किया है और मैं उससे इंस्पायर हूं, तो कोई फर्क पड़ता। जीरो से शुरू किया था, झोला लेकर मुंबई आई थी। सड़क पर सोकर, कहीं भी रह कर, कहीं भी खाकर भूखे रहकर यहां तक पहुंची हूं और पहुंचने के बाद भी कभी कुछ नहीं लगा हैं।'
4 of 4
रतन राजपूत
- फोटो : social media
एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के संघर्षों को फैंस के साथ साझा करते हुए बताया कि जब उनके पास कुछ नहीं था तब भी वह सोचती थीं 'और क्या', जब एक्टर नहीं बन पा रही थीं तब भी उनके मन में यही सवाल था और जब एक्टर बनकर फेमस हो गईं तब भी यही सवाल घूमकर उनके पास आया कि 'अब और क्या'। वह कहती हैं कि ये सवाल हमेशा हमारे मन में रहेगा तो हमें बहुत कुछ सीखने और करने को मिलेगा, उन्होंने फैंस से कहा कि ये फॉर्मूला अपनी लाइफ में डालकर देखना लाइफ सेट है।