'वॉर 2' 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म अपने एलान के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग की भी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल होती है, जिसे देख फैंस काफी खुश हो जाते हैं। वहीं, अब फिल्म को लेकर नई खबर आई, जिसने निर्माताओं को परेशान कर दिया। दरअसल, वॉर 2 का एक एक्शन सीक्वेंस सीन ऑनलाइन लीक हो गया, जिससे निर्माता परेशान हो गए।
2 of 5
वॉर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
फिल्म का वायरल लीक सीन
फिल्म को खास बनाने के लिए निर्माता कई योजनाएं बना रहे हैं, लेकिन इस बीच फिल्म का एक सीन ऑनलाइन लीक हो गया है और वायरल हो गया है। इस क्लिप में कथित तौर पर ऋतिक और एनटीआर के बीच भयंकर मुठभेड़ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर यह क्लिप तुरंत ही वायरल होने लगी, जिससे फैंस के बीच नाराजगी भी देखने को मिली, क्योंकि यह सस्पेंस को खराब करने जैसा था।
3 of 5
वॉर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
निर्माताओं ने हटाई क्लिप
हालांकि, निर्माताओं ने लीक हुई क्लिप को तुरंत हटा दिया, लेकिन जो लोग इसे देखने में कामयाब रहे, वे एनटीआर के तीव्र अवतार को देखकर हैरान रह गए, जिसमें वे एक हाइ-ऑक्टेन सीक्वेंस में ऋतिक के साथ भिड़ते हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं, ऐसे में साफ है कि ऋतिक रोशन के साथ उनका दमदार एक्शन सीक्वेंस होगा, जिसके लिए फैंस भी उत्साहित हैं।
4 of 5
वॉर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
फिल्म के कलाकार
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है। जूनियर ने इस साल की शुरुआत में वॉर 2 की शूटिंग शुरू की थी। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह सीक्वल यशराज फिल्म्स की बढ़ती स्पाई यूनिवर्स में एक महत्वपूर्ण विस्तार है। जूनियर एनटीआर इस बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। 'टाइगर 3' में ऋतिक के कैमियो के बाद से यह फ्रेंचाइजी सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था।
5 of 5
'वॉर 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वॉर 2 वाईआरएफ द्वारा बनाई गई स्पाई दुनिया की छठी फिल्म होगी। इससे पहले आई फिल्मों में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है , वॉर, पठान और टाइगर 3 शामिल हैं। यह फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी