{"_id":"583686954f1c1b462413c6a9","slug":"video-justin-bieber-punches-a-fan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मशहूर सिंगर ने फैन को जड़ा घूंसा, कैमरे में कैद हुई बचकानी हरकत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
VIDEO: मशहूर सिंगर ने फैन को जड़ा घूंसा, कैमरे में कैद हुई बचकानी हरकत
Thu, 24 Nov 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी किसी ना किसी हरकत को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले ग्रेमी अवॉर्ड विनर सिंगर जस्टिन बीबर ने हाल ही में अपने एक फैन को घूंसा जड़ दिया जिससे वो लहूलुहान हो गया। जस्टिन बीबर की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई और अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
जस्टिन बीबर ने फैन को जड़ा घूंसा, हुआ लहूलुहान, देखें वीडियो
2 of 5
टीएमजेड डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक जब जस्टिन अपनी कार से जा रहे थे तो उन्हें देखकर उनका एक फैन उनकी तरफ मिलने के लिए दौड़ा। गाड़ी धीमी गति से चल रही थी और ऐसे में उस फैन ने कार के खुले शीशे में हाथ डालकर जस्टिन को छूने की कोशिश की। ये देखकर जस्टिन ने आव देखा ना ताव और उस फैन को मुक्का दे मारा जिससे उसके मुंह से खून निकल आया।
जस्टिन बीबर ने फैन को जड़ा घूंसा, हुआ लहूलुहान, देखें वीडियो
3 of 5
इस घटना से वहां मौजूद लोग शॉक में रह गए। उस फैन को काफी चोट आई और उसके मुंह से खून निकलना बंद ही नहीं हो रहा था।
आप ये वीडियो इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जस्टिन बीबर ने फैन को जड़ा घूंसा, हुआ लहूलुहान, देखें वीडियो
4 of 5
वैसे ये पहली बार नहीं है जब जस्टिन बीबर विवादों में फंसे हों। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब विवादों में रहे हैं। एक बार तो वो पब्लिक प्लेस पर आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़े गए थे। अपनी बयानबाजी को लेकर भी वो खूब सुर्खियों में रहे हैं।
विज्ञापन
जस्टिन बीबर ने फैन को जड़ा घूंसा, हुआ लहूलुहान, देखें वीडियो
5 of 5
- फोटो : Twitter
22 वर्षीय जस्टिन बीबर साल 2010 में सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अपनी पहली एलबम निकली। लेकिन सबसे ज्यादा सफलता उन्हें सिंगल 'बेबी' से मिली। जस्टिन पहले ऐसे आर्टिस्ट हैं जिनके डेब्यू एल्बम के एक दो नहीं बल्कि सात गाने हिट हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।