फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mistakes: क्या हॉलीवुड की इन सीरीज की गलतियों पर गया आपका ध्यान, भारतीय रीति-रिवाज दिखाने में हुई खामियां बेशुमार

Fri, 01 Jul 2022 06:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 01 Jul 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
6 Famous Hollywood TV Shows Which Made Mistakes In Showing Indian Customs And Traditions From Modern Family to Big Bang Theory Friends
इन हॉलिवुड सीरीज में हुई भारतीय संस्कृति दिखाने में गलती - फोटो : social media

जब भी हमारे रीति-रिवाज और संस्कृति की बात आती हैं, तो हम लोग हद से ज्यादा एक्साइटिड रहते हैं। हमारी संस्कृति के छोटे-छोटे संदर्भ भी हमारे अंदर उत्साह भर देते हैं। और जब बात बड़े पर्दे पर हमारे रिवाजों को देखने की आती है तब तो बात ही कुछ अगल होती है। लेकिन यह करना हमेशा आसान नहीं होता है, क्योंकि हर देश की प्रथाएं अलग होती है। इसलिए, किसी भी शो के मेकर्स के लिए यह करना आसान नहीं होता और जब बात हॉलीवुड की आती है तब तो हमारी भारतीय परंपराओं को दिखाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। कई विदेशी शोज में भारत की परंपराओं और यहां रहने वाले लोगों को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिसके लिए उन्हें भारी ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा था। आइए जानते हैं ऐसे शोज के बारे में....

6 Famous Hollywood TV Shows Which Made Mistakes In Showing Indian Customs And Traditions From Modern Family to Big Bang Theory Friends
the big bang theory - फोटो : social media

बिग बैंग थ्योरी
हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज 'बिग बैंग थ्योरी' दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखती है। इस शो की कहानी चार ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना जीवन सही ढंग से जीना नहीं जानते हैं। शेल्डन, हारवर्ड, राज और लेनार्ड अपनी खराब जिंदगी को कैसे धीरे-धीरे नार्मल बनाते हैं, यह सीरीज हमें यही दिखाती है। लेकिन जब बात भारतीय कैरेक्टर्स को दिखाने की आती है, तब इस शो में बहुत सी खामियां नजर आती हैं। सीरीज में दिखाया गया राजेश का परिवार कई बार बहुत अजीब लगता है।

6 Famous Hollywood TV Shows Which Made Mistakes In Showing Indian Customs And Traditions From Modern Family to Big Bang Theory Friends
modern family - फोटो : social media

मॉडर्न फैमिली
इस सीरीज की स्टोरीलाइन और कैरेक्टर्स से सभी लोग जुड़ाव महसूस करते हैं। लेकिन, जब संजय (शो में एक भारतीय कैरेक्टर) की बात आती है, तब यह थोड़ा अटपटा हो जाता है। शो में संजय और उसकी फैमिली को एक रूढ़िवादी परिवार के रूप में दिखाया गया है, जो हमारे आज के भारत से बिल्कुल अलग है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
6 Famous Hollywood TV Shows Which Made Mistakes In Showing Indian Customs And Traditions From Modern Family to Big Bang Theory Friends
never have i ever - फोटो : social media

नेवर हैव आई एवर
'नेवर हैव आई एवर' एक अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इस शो में भी नलिनी के परिवार को अजीब ढंग से पेश किया गया है। इस शो में दिखाया गया था कि सभी भारतीयों को सिर्फ पैसे और गोल्ड की परवाह है। जो हर बार की तरह हम लोगों का गलत तरह से चित्रण करता है।

विज्ञापन
6 Famous Hollywood TV Shows Which Made Mistakes In Showing Indian Customs And Traditions From Modern Family to Big Bang Theory Friends
फ्रेंड्स - फोटो : social media

फ्रेंड्स
'फ्रेंड्स' हॉलीवुड का सबसे ज्यादा पॉपुलर सिटकॉम है, जिसकी कहानी और कलाकारों से हर टीनएजर अपने आप को जोड़ता है। लेकिन इसमें भी भारतीयों को सही ढंग से पेश नहीं किया गया है। एक एपिसोड में इसकी एक मुख्य कलाकार को इंडियन एक्सेंट में बात करते हुए दिखाया गया है, जो वह सही ढंग से नहीं कर पाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed