रविवार को अमेरिका के
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 60वें ग्रैमी अवॉर्ड्स शो का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे स्क्वायर गार्डन में
हॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिल जीता। ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई सितारों को अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
ग्रैमी अवॉर्ड्स शो की गाला नाइट में जर्मनी के फिल्म और गीत निर्माता हैंस ज़िम्मर भी पहुंचे। जिम्मर ने करीब 150 बॉलीवुड फिल्मों में अपने गाने और म्यूजिक का निर्देशन भी किया है।
ग्रैमी अवॉर्ड्स में लेडी गागा ने भी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता। उन्होंने कई गानों से लोगों के थिरकने पर मजबूर कर दिया।
अमेरिकी सिंगर और गीत लेखक निकोलस जेरी जोनास भी 60वें ग्रैमी अवॉर्ड्स शो में पहुंचे। निकोलस एक अच्छे एक्टर भी है। उन्होंने जुमंजी फिल्म में भी काम किया है।
60वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अमेरिकी सिंगर ब्रूनो मार्स के लिए बेहद खास रहा है। उन्होंने That’s What I Like गाने के लिए बेस्ट R&B परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला है।