हॉलीवुड के मेगा स्टार अर्नाल्ड श्वार्जेनेगर की नई फिल्म टर्मिनेटर डार्क फेट में उनके किरदार की भिड़ंत इस बार बड़े परदे के सबसे खूंखार विलेन से होने जा रही है। खुद अर्नाल्ड भी मानते हैं कि इस फिल्म के विलेन का परदे पर देखना विस्मयकारी होगा और इसकी विध्वंस की ताकत को परदे पर दर्शाने के लिए सैकड़ों तकनीशियनों ने महीनों तक मेहनत की है।
2 of 5
Terminator: Dark Fate
- फोटो : Social Media
1 नवंबर को भारत में हिंदी समेत छह भाषाओं में रिलीज हो रही टर्मिनेटर डार्कफेट ऐसी मशीन की कहानी है जो इंसान का रूप लेकर धरती पर भविष्य से आती है। टर्मिनेटर सीरीज की शुरू की दो फिल्मों की कहानी को आगे बढ़ाती टर्मिनेटर डार्कफेट में सारा कॉनर के किरदार की भी वापसी हो रही है, जिसका बेटा धरती पर मशीनों के साम्राज्य से इंसानों को मुक्ति दिलाने के लिए पैदा होता है। टर्मिनेटर सीरीज की फिल्मों में विलेन का खास किरदार रहा है और इस बार किरदार परदे पर गैब्रिएल लुना कर रहे हैं।
3 of 5
Terminator Dark Fate
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
अमर उजाला के साथ एक्सक्लूसिव मुलाकात में गैब्रिएल लुना बताते हैं, “मैं टर्मिनेटर डार्कफेट में रेव 9 नामक किरदार कर रहा हूं। यह भविष्य से वर्तमान में आई एक ऐसी मशीन है जो मानव रूप में धरती पर तबाही मचाती दिखती है। इसके निशाने पर कुछ खास लोग हैं और उनका खात्मा करने के लिए इसके पास एक ऐसी शक्ति है, जो बड़े परदे पर इससे पहले किसी फिल्म में नहीं देखी गई।”
4 of 5
Terminator Dark Fate
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अर्नाल्ड भी गैब्रिएल के अभिनय से काफी प्रभावित हैं। वह कहते हैं, “टर्मिनेटर जैसे नायक को चुनौती देना आसान नहीं है। मुझे खुशी है कि रेव 9 नामक इस खलनायक के किरदार में फिल्म के निर्माता जेम्स कैमरॉन और निर्देशक टिम मिलर ने गैब्रिएल को लिया। उनकी अदाकारी ने इस किरदार को और ज्यादा खतरनाक बना दिया है।”
5 of 5
Terminator: Dark Fate
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टर्मिनेटर महागाथा में वापसी कर रहीं अभिनेत्री लिंडा हैमिल्टन रेव 9 का जिक्र चलने पर कहती हैं, “टर्मिनेटर डार्क फेट का ये विलेन सिनेमा का सबसे खूंखार विलेन बन जाए तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। जेम्स कैमरॉन हमेशा अपने किरदार बहुत सोच विचारकर गढ़ते हैं और इस बार भी उन्होंने ये बहुत ही अनोखा किरदार बड़े परदे के लिए गढ़ा है।”