फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द गॉडफादर' के निर्माता का निधन, रिलीज होगा 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का प्रीक्वल, तीन खबरें

Wed, 30 Oct 2019 07:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 30 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Hollywood News Capsule Game of Thrones prequel Avengers Endgame Hollywood Film Awards Robert Evans
हाउस ऑफ द ड्रैगन और एवेंजर्स एंडगेम - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में तीन खबरें।

Hollywood News Capsule Game of Thrones prequel Avengers Endgame Hollywood Film Awards Robert Evans
हाउस ऑफ द ड्रैगन - फोटो : सोशल मीडिया

गेम ऑफ थ्रोन्स का प्रीक्वल
गेम ऑफ थ्रोन्स के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल जब आखिरी सीजन के साथ ही इसका एलान हुआ था कि अब इसको आगे नहीं बढ़ाया जाएगा तो दर्शकों का दिल टूट गया था। इसके बाद अब शो के मेकर्स की ओर से एलान किया गया है कि गेम ऑफ थ्रोन्स का प्रीक्वल 'हाउस ऑफ ड्रैगन' नाम से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसको लेकर अलग अलग खबरें सामने आ रही हैं, एक तरफ कहा जा रहा है कि इसे कैंसिल कर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि कुछ नए एपिसोड्स प्रसारण के लिए एचबीओ चैनल को दिए गए हैं जिन्हें हरी झंडी मिल गई है।

Hollywood News Capsule Game of Thrones prequel Avengers Endgame Hollywood Film Awards Robert Evans
Avengers Endgame

23वें हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स में एंवेंजर्स एंडगेम ने मारी बाजी
मार्वेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म एंवेंजर्स एंडगेम ने 23वें हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स में बाजी मारी है। फिल्म को हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर अवॉर्ड का विजेता घोषित किया गया है। बता दें कि इस मल्टीस्टारर एक्शन ड्रामा को सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की श्रेणी में यह अवॉर्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood News Capsule Game of Thrones prequel Avengers Endgame Hollywood Film Awards Robert Evans
रॉबर्ट इवांस - फोटो : सोशल मीडिया

रॉबर्ट इवांस का निधन
89 वर्षीय हॉलीवुड फिल्म निर्माता रॉबर्ट इवांस का निधन हो गया है।  द हिंदु की रिपोर्ट के मुताबिक मोनिक इवांस ने इस खबर की पुष्टि की है। बता दें कि 1960 - 1970 के दशक में 'चाइनाटाउन', 'द गॉडफादर' और 'रोजमेरीज बेबी' जैसी फिल्मों से पैरामाउंट पिक्चर्स को फिर से खड़ा किया था।

पढ़ें: सितारों को भी टर्मिनेटर डार्क फेट का बेसब्री से इंतजार, अमर उजाला पाठकों को आज मिलेंगी मुफ्त टिकटें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed