फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscars award 2018: ऐसे 10 मौके, जब ऑस्कर अवॉर्ड को कहा गया 'धोखा'

Mon, 05 Mar 2018 07:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 07:23 AM IST
विज्ञापन
Ten occasions when controversy on Oscars award

5 मार्च को 90वें ऑस्कर अवार्ड दिए जाएंगे। इस अवार्ड को पाना फिल्मी दुनिया से जुड़े हर कलाकार का सपना होता है। ऑस्कर अवार्ड 1929 में शुरू हुआ था। इन अवार्ड्स के दौरान कई बार ऐसे मौके आए जब किसी कलाकार का नाम अवार्ड में ना होना या किसी का होना सबको चौंका गया। हम आपको बता रहे हैं 10 ऐसे मौके जब ऑस्कर के चुनाव ने सबको चौंका दिया।

Ten occasions when controversy on Oscars award

1939 में कलार्क गेबल को 'गोन विद द वाइंड' और जिमी स्टेवर्ट को 'मि. स्मिथ गोज टू' की भूमिका के लिए तमाम फिल्मों के जानने वाले तय माने बैठे थे। इस साल 'गुडबाय मि. चिप्स' के लिए रोबर्ट जोनेट को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इस फैसले ने उस वक्त के फिल्म के जानने वालों को चौंका दिया था। 1940 में जिमी स्टेवर्ट के एक कमजोर रोल के लिए अवार्ड मिला जिसे गुजरे साल की गलती को ढकने की एक कोशिश मानी गई।

Ten occasions when controversy on Oscars award

1941 में आई सिटिजन केन को फिल्म इतिहास की शानदार फिल्म माना जाता है। इस फिल्म को कई सर्वक्षणों में हॉलीवुड की सबसे संवेदनशील फिल्मों में से एक माना गया है। हर कोई मान रहा था कि इस फिल्म को कई ऑस्कर मिलेंगे लेकिन फिल्म को सिर्फ स्क्रीनप्ले के लिए अवार्ड मिला। इसको ऑस्कर के इतिहास का बड़ी असफलता माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ten occasions when controversy on Oscars award

ग्रेस कैली को 1953 की फिल्म 'ए स्टार इज बॉर्न' के लिए 1954 के ऑस्कर के लिए सबसे अहम नाम थीं। जिस समय अवार्ड की घोषणा होनी थी वो बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल में थे। कई अखबारों के रिपोर्टर उनके कमरे के बाहर बैठे थे ताकि ऑस्कर की घोषणा के बाद उनका साक्षात्कार हो सके। उनका नाम बेस्ट एक्ट्रेस के लिए घोषित ना होने पर इसको 'डकैती' तक कहा गया।

विज्ञापन
Ten occasions when controversy on Oscars award

कोपोला को 1973 की उनकी फिल्म 'द गॉडफादर' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड तय माना जा रहा था। फिल्म की कमाई और समीक्षकों से मिली प्रतिक्रिया से कोपोला का पक्ष मजबूत था लेकिन अवार्ड उनको नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed