स्टीवन स्पीलबर्ग हॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर्स में से एक हैं। उनकी बनाई फिल्मों के दर्शक दीवाने हैं। इसकी वजह है कि स्टीवन की अधिकतर फिल्में, अपने दौर का बहुत अच्छे से प्रेजेंटेशन करती हैं। साथ ही स्टीवन की कुछ फिल्में तो एक अलग दुनिया भी रचती हैं। इसी मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग का आज जन्मदिन (18 दिसंबर 1946) है। इस खास मौके पर जानिए, स्टीवन स्पीलबर्ग की दस क्लासिक और बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
2 of 8
फिल्म 'जॉ' और 'जुरासिक पार्क'
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉ-जुरासिक पार्क
साल 1975 में स्टीवन स्पीलबर्ग ने फिल्म ‘जॉ’ बनाई थी, इस फिल्म में एक शॉर्क अटैक की कहानी को दिखाया था। पर्दे पर शॉर्क को खूंखार रूप में देखकर, दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। इसी फिल्म से ही स्पीलबर्ग की फिल्मों में दैत्याकार जीवों का दिखना शुरू हुआ था। जहां 70 के दशक में भारत में ‘शोले’ जैसी फिल्में देखी जा रही थीं, वहीं स्टीवन स्पीलबर्ग ‘जॉ’ जैसी फिल्में बना रहे थे। इसी तरह फिल्म ‘जुरासिक पार्क (1993)’ के आज भी दर्शक दीवाने हैं। इस फिल्म में बड़े पर्दे पर डायनासोर को स्टीवन स्पीलबर्ग ने बहुत शानदार तरीके से दिखाया था। फिल्म में डायनासोर और इंसानों के बीच संघर्ष की कहानी थी।
3 of 8
फिल्म 'ईटी' का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
ईटी द एक्सट्रा टेरेस्ट्रियल
साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘ईटी द एक्सट्रा टेरेस्ट्रियल’ में स्टीवन स्पीलबर्ग ने मानवीय भावनाओं और एलियन की कहानी को जोड़कर दिखाया। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म थी। जिसमें एक एलियन पृथ्वी पर फंस जाता है और कुछ बच्चे उसका साथ देते हैं। आखिर में एलियन की घर पहुंचने में मदद करते हैं।
Brad Pitt Love Life: जेनिफर, एंजेलिना और अब...? दो शादी टूटने के बाद किसने दी ब्रैड पिट के दिल पर दस्तक? जानिए
4 of 8
फिल्म 'द कलर पर्पल'
- फोटो : सोशल मीडिया
द कलर पर्पल
फिल्म ‘द कलर पर्पल (1985)’ एक अश्वेत महिला के संघर्ष की कहानी को कहती है। इस फिल्म ने अपनी मार्मिक कहानी के लिए कई अवॉर्ड जीते थे। साथ ही स्टीवन स्पीलबर्ग ने इस कहानी के जरिए साबित किया कि अगर वह ‘जॉ’, ‘जुरासिक पार्क’ जैसी रोमांचक फिल्में बना सकते हैं, तो बेहतरीन तरीके से मार्मिक कहानी भी कह सकते हैं।
5 of 8
फिल्म 'इंडियाना जोन्स'
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियाना जोन्स
इंडियान जोन्स सीरीज की फिल्मों की शुरुआत ‘इंडियान जोन्स एंड द राइडर्स ऑफ द लोस्ट आर्ट (1981)’ से ही होती है। यह एक एडवेंचर फिल्म थी, जिसमें मुख्य किरदार एक रोमांचक यात्रा पर दर्शकों को लेकर जाता है, जिसमें रहस्य, जादू, खजाना सभी कुछ शामिल होता है।
Richa Chadha Birthday: कभी 'भोली पंजाबन' बन दिखाई दबंगई तो कभी बनीं 'लज्जो', ऋचा चड्ढा के किरदारों ने जीता दिल