टॉम हॉलैंड स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम’ को 16 दिसंबर को भारतीय थिएटर्स में रिलीज किया गया था। फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था। स्पाइडर मैन को लेकर भारतीय दर्शकों में किस कदर दीवानगी है, इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के लिए दर्शकों ने एडवांस में ही टिकट बुक कर लिए थे। रिलीज के पहले दिन ही स्पाइडर-मैन नो वे होम ने शानदार कमाई की थी। महज 10 दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए अब 18 दिन हो चुके हैं लेकिन अब भी दर्शकों में इसे लेकर क्रेज बना हुआ है और फिल्म बंपर कमाई कर रही है। स्पाइडरमैन- नो वे होम को यह सफलता ऐसे वक्त में हासिल हुई है, जब कई बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में जूझती रही हैं।
2 of 4
स्पाइडर-मैन: नो वे होम
- फोटो : Instagram
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्पाइडर मैन-नो वे होम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और फिल्म ने धुआंधार कमाई करते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। तो चलिए नजर डालते हैं स्पाडर मैन-नो वे होम के पूरे कलेक्शन पर। स्पाइडर मैन-नो वे होम भारतीय बॉक्स ऑफिस पर साल 2021 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है, तो वहीं भारत में रिलीज के 18 दिनों में ही 260 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली हॉलीवुड के लिए ये तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। अगर बात स्पाइडर मैन- नो वे होम की अमेरिका में हुई कमाई की बात करें तो सप्ताह के अंत तक फिल्म ने तकरीबन 52.7 मिलियन डॉलर की कमाई है। दुनियाभर में स्पाइडरमैन- नो वे होम के कलेक्शंस की बात करें तो फिल्म तीन हफ्तों में 1.37 बिलियन डॉलर यानी लगभग 10,200 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। जिसमें चीन और जापान ने अभी तक फिल्म को रिलीज नहीं किया है।
3 of 4
Spider Man No Way Home
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्पाइडर मैन ने पहले दिन से ही शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अगर बात पहले हफ्ते की करें तो फिल्म ने 148.07 रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद रिलीज के दूसरे हफ्ते में स्पाइडर मैन-नो वे होम ने देश में 41.60 करोड़ की कमाई की थी।
4 of 4
'स्पाइडर मैन: नो वे होम'
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइडर मैन का तीसरे हफ्ते का कलेक्शन-
स्पाइडर मैन-नो वे होम ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 3.84 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड में एक बार फिर से स्पाइडर मैन की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई और शनिवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.92 करोड़ का कारोबार किया है। इसके अगले दिन रविवार को भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन करते हुए 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से स्पाइडर मैन-नो वे होम ने ओवरऑल 259.67 करोड़ की कमाई की है।