रियलिटी शो बिग ब्रदर के स्पेनिश एडिशन में रेप का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार एक महिला कंटेस्टेंट Carlota Prado को खुद के 'रेप का वीडियो' देखने पर मजबूर किया गया।
2 of 5
Carlota Prado
- फोटो : Twitter
शो में कंटेस्टेंट को खुद के 'रेप का वीडियो' दिखाए जाने की घटना सामने आने के बाद जब मामला बढ़ गया तब शो के ग्लोबल प्रोड्यूसर Endemol Shine Group ने गलती मानी और घटना पर खेद जताया है।
3 of 5
Carlota Prado
- फोटो : Twitter
बता दें शो में मौजूद महिला कंटेस्टेंट और आरोपी के बीच शो के दौरान ही रिश्ता शुरू हुआ। शो के कंटेस्टेंट ने शराब पार्टी की। इसी दौरान महिला का रेप भी किया गया। और बाद में महिला कंटेस्टेंट को इसे दिखाया भी गया। शो के सुपर की ओर से अचानक घटना का वीडियो दिखाए जाने के बाद महिला कंटेस्टेंट ने कहा था- 'प्लीज, सुपर। रोक दो। प्लीज।'
4 of 5
Carlota Prado
- फोटो : Twitter
बीबीसी में छपी खबर के मुताबिक 2017 में हुई इस घटना का वीडियो ऑन एयर नहीं किया गया था, लेकिन हाल ही में यह स्पेनिश मीडिया में लीक हो गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ आरोपी Jose Maria López के वकील ने आरोपों को खारिज किया है। वहीं, इस घटना के खुलासे के बाद कई कंपनियों ने कहा है कि वे अब इस शो को विज्ञापन नहीं देंगी।