सुपरहीरोज की फिल्मों को पसंद करने वालो दर्शकों के लिए खुशखबरी है। फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' के बाद जल्द ही एक और सुपरहीरो की फिल्म रिलीज होने को तैयार है। लंबे समय से फिल्म 'डेडपूल 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की बेचैनी बढ़ाने के लिए इसका दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है।
फिल्म में रेयान रेनॉल्ड्स मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर यह साफ कहा जा सकता है कि फिल्म शानदार एक्शन मसाला से भरपूर है। रेनॉल्ड्स डेडपूल के अलावा फिल्म में और भी कई सुपर हीरो नजर आ रहे हैं। फिल्म 'डेडपूल 2' का निर्देशन डेविड लिंच ने किया है।
बात करें फिल्म 'डेडपूल 2' की तो यह फिल्म साल 2016 में आई फिल्म 'डेडपूल' की सीक्वल है। इस शानदार एक्शन और हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की थी।
फिल्म 'डेडपूल 2' इस साल 18 मई को रिलीज होगी। आपको बता दें कि कई सारे हीरो और जबरदस्त एक्शन से भरपूर हॉलीवुड फिल्म Avengers: Infinity War इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में कई सुपरहीरोज हैैं। इसलिए 'डेडपूल 2' का रिलीज होना हॉलीवुड सिनेमा प्रेमियों के लिए बैक टू बैक दो शानदार फिल्मों का खास तोहफा है।