{"_id":"5ac73d9e4f1c1b99618b5e76","slug":"priyanka-chopra-is-back-as-alex-parrish-quantico-season-3-promo-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खतरनाक अंदाज में 1 साल बाद लौटी प्रियंका चोपड़ा, प्रोमो देखकर भूल जाएंगे 'क्वांटिको' के पहले सीजन ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
खतरनाक अंदाज में 1 साल बाद लौटी प्रियंका चोपड़ा, प्रोमो देखकर भूल जाएंगे 'क्वांटिको' के पहले सीजन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड के मच अवेटेड सीरियल 'क्वाटिंको' सीजन 3 का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस 30 सेकेंड के प्रोमो में प्रियंका चोपड़ा दमदार लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही लोगों से गुजारिश कर रही हैं कि हमेशा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
Priyanka Chopra
'क्वांटिको' सीरियल के प्रोमो को प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। कुछ ही सेकेंड के प्रोमो में प्रियंका ने इतना जरूर बता दिया कि इस बार की कहानी पहले दो सीजन से थोड़ी अलग जरूर होगी। प्रोमो में वह एक छोटी सी बच्ची का ध्यान रखते हुए दिखाई दे रही हैं।
Priyanka Chopra
प्रोमो में प्रियंका कभी बाजार में कुछ खरीदते हुए तो कभी पेड़ों के बीचों बीच दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका ज्यादा स्टंट करते हुए नजर आएंगी।
#AlexIsBack @QuanticoTV pic.twitter.com/VLEdU0Sh8e
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 6, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
'क्वांटिको' सीरियल 26 अप्रैल से शुरू होगा। इस सीरियल में प्रियंका एलेक्स पारिश का रोल निभा रही हैं जो कि एफबीआई एजेंट है। 'क्वांटिको' का यह तीसरा सीजन है ऐसी खबरें आ रही थी कि इसका चौथा सीजन भी आएगा हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Priyanka Chopra
कहा जा रहा था कि चौथे सीजन के लिए प्रियंका को अप्रोच किया गया है लेकिन उन्होंने अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका इस सीजन को न करें क्योंकि वह बॉलीवुड फिल्मों में फोकस करना चाहती हैं।