फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पान मसाला वालों से धोखा खा गया 'जेम्स बॉन्ड', सरकारी नोटिस के जवाब में छलका दर्द

Thu, 15 Mar 2018 10:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Pierce Brosnan Claims To Be Cheated By Pan Masala Brand In Reply To Delhi State Tobacco Control Cell
Pierce Brosnan

जिस जासूस की नजरों से परिंदा भी बच कर नहीं निकल सकता, उस जेम्स बॉन्ड को पाना मसाला कंपनी ने ठग लिया। यह 'खुलासा' खुद उन्होंने किया है। पान मसाला के ब्रांड 'पान बहार' का विज्ञापन करने वाले हॉलीवुड एक्टर पियर्स ब्रॉसनन का दावा है कि कंपनी ने उन्हें धोखा दिया। दिल्ली स्टेट टोबैको कंट्रोल सेल को दिए लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी ने उन्हें प्रोडक्ट के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी थी। 

Pierce Brosnan Claims To Be Cheated By Pan Masala Brand In Reply To Delhi State Tobacco Control Cell
Pierce Brosnan

बता दें कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में पियर्स ब्रॉसनन को नोटिस भेजा था। साथ ही पान मसाल ग्रुप से पूछा था कि उनके डायरेक्टर्स और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए?

Pierce Brosnan Claims To Be Cheated By Pan Masala Brand In Reply To Delhi State Tobacco Control Cell
Pierce Brosnan

कानूनी नोटिस का जवाब देते हुए एक्टर ने जानकारी दी कि कंपनी के साथ उनका करार खत्म हो चुका है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि वह ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ विभाग का सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pierce Brosnan Claims To Be Cheated By Pan Masala Brand In Reply To Delhi State Tobacco Control Cell
Pierce Brosnan

दिल्ली स्टेट टोबैको कंट्रोल सेल के एडिश्नल डायरेक्टर ने कहा, 'एक्टर ने लिखित में वचन दिया है वह भविष्य में ऐसे उत्पाद और अन्य हानिकारक उत्पादों के प्रचार में किसी भी कंपनी का सहयोग नहीं करेंगे।' गौरतलब है कि अधिकारियों ने सेलिब्रिटीज से आग्रह किया है कि वह पान मसाला, चाय, इलाइची और 'सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट' (COTPA), 2003 के तहत किसी भी प्रतिबंधित उत्पाद के लिए विज्ञापन नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Pierce Brosnan Claims To Be Cheated By Pan Masala Brand In Reply To Delhi State Tobacco Control Cell
ittefaq

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने फिल्म मेकर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और शाहरुख खान की रेड चिलीज को नोटिस भेजा था। उनके बैनर तले बनी फिल्म 'इत्तेफाक' के एक पोस्टर में एक्टर अक्षय खन्ना ने अपने होंठों में सिगरेट पकड़ा हुआ है और उनके एक हाथ में लाइटर है। इसी पोस्टर पर दिल्ली सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने दोनों प्रोडक्शन हाउसेज को नोटिस भेजा। हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि यह पोस्टर स्मोकिंग को बढ़ावा दे रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स पर COTPA यानि 'सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रॉडक्ट्स एक्ट' 2003 के उल्लंघन का आरोप लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed