{"_id":"5aa798414f1c1bab758b526b","slug":"avengers-infinity-war-new-trailer-has-been-release-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Avengers:Infinity War हिंदी ट्रेलर रिलीज, दमदार डायलॉग और एक्शन जीत लेंगे दिल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Avengers:Infinity War हिंदी ट्रेलर रिलीज, दमदार डायलॉग और एक्शन जीत लेंगे दिल
Tue, 13 Mar 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जबरदस्त एक्शन सीन और ढेर सारे सुपरहीरो से भरपूर हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्सः इनफिनिटी वॉर' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'एवेंजर्सः इनफिनिटी वॉर' एवेंजर्स सीरीज की तीसरी और मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 19वीं फिल्म है।
2 of 5
इस फिल्म में अब तक के सबसे ज्यादा करीब 40 सुपरहीरो हैं,जो विलेन थानोस से लड़ते नजर आएंगे। 2 मिनट 30 सेकेंड के इस ट्रेलर में आयरनमैन, स्पाइडरमैन, थॉर, कैप्टन अमेरिका, ब्लैक विडो और विजन जैसे सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देखने से पता चलता है कि इस फिल्म में सभी एक्टर्स के डायलॉग भी काफी दमदार हैं।
3 of 5
बेशक इस फिल्म में ढेर सारे सुपरहीरो हैं, लेकिन फिल्म का विलेन थानोस भी उतना ही शक्तिशाली है। यह बात उनके इस डायलॉग से साबित होती है, जब वह सुपरहीरोस को ललकारते हुआ कहता है कि ' जल्दी ही मैं तुम्हें याद दिलाऊंगा कि हार क्या होती है, लाचार होना क्या होता है, अच्छाई कैसे दम तोड़ती है। चाहे जो भी कर लो, बच नहीं पाओगे, मौत तुम्हारी पक्की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Avengers: Infinity War को एंथनी और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है। गौरतलब है कि 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' के दौरान एवेंजर्स आपस में ही लड़ बैठते हैं। जिसके बाद उनकी टीम टूट जाती है। टीम टूटने के बाद स्टीव रोजर्स एवेंजर्स से अलग होकर दूर चला जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
Avengers: Infinity War 4 मई 2018 को अमेरिका में रिलीज होगी लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि फिल्म अमेरिका से एक हफ्ते पहले यानी 27 अप्रैल, 2018 को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म रजनीकांत की फिल्म '2.0' के साथ रिलीज होने वाली थी लेकिन उसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।