Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Jaden Smith dating rumours With 82 year old French fashion entrepreneur Michele Lamy photos viral

जेडेन स्मिथ: 54 साल का फासला और प्यार के चर्चे; 82 वर्षीय मिशेल से जुड़ा विल स्मिथ के बेटे का नाम, क्या है सच?

Mon, 16 Nov 2026 12:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Nov 2026 12:32 PM IST
सार

  • Jaden Smith Dating Rumours: हॉलीवुड एक्टर जेडेन स्मिथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • उनका नाम 82 वर्षीय फ्रांसीसी फैशन उद्यमी मिशेल लैमी के साथ जोड़ा जा रहा है।
  • क्या वाकई जेडेन 54 वर्ष बड़ी महिला को डेट कर रहे हैं? जानिए सच्चाई

विज्ञापन
Actor Jaden Smith dating rumours With 82 year old French fashion entrepreneur Michele Lamy photos viral
जेडेन स्मिथ-मिशेल लैमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता रैपर-सिंगर जेडेन स्मिथ का नाम खुद से 54 साल बड़ी महिला के साथ जोड़ा गया है। बता दें कि जेडेन दिग्गज हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के बेटे हैं। जेडेन को लेकर ऐसी अफवाह हैं कि वे 82 वर्षीय मिशेल लैमी को डेट कर रहे हैं। इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनसे इस तरह की अटकलें शुरू हुईं। मगर, क्या वाकई ऐसा है? जानते हैं

विज्ञापन
Trending Videos

Actor Jaden Smith dating rumours With 82 year old French fashion entrepreneur Michele Lamy photos viral
जेडेन स्मिथ-मिशेल लैमी - फोटो : इंस्टाग्राम

रोमांटिक तस्वीरों ने दी डेटिंग की अफवाहों को हवा
जेडन स्मिथ 28 वर्ष के हैं। 82 साल की फ्रेंच फैशन एंटरप्रेन्योर मिशेल लैमी के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों की कुछ तस्वीरों ने ऐसी चर्चाओं को हवा दी हैं, जिनमें दोनों कोजी अंदाज में दिख रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में तो यह दावा तक किया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है। इस बीच इनके बीच उम्र के बडे़ फासले ने ध्यान खींचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Jaden Smith dating rumours With 82 year old French fashion entrepreneur Michele Lamy photos viral
जेडेन स्मिथ-मिशेल लैमी - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है अफेयर की सच्चाई?
इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे और किस करते देखा जा सकता है। इन फोटोज को देखकर लोग भले ही एक पल को इनके अफेयर की अफवाह पर यकीन कर लें। मगर, हकीकत में इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। ABC 10 न्यूज के एक फैक्ट-चेक ने दोनों के इस कथित अफेयर को मनगढ़ंत बताया है। यह तस्वीरें भी फर्जी बताई जा रही हैं। कुछ तस्वीरें कथित तौर पर AI से बनी हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों के डिजिटली बदले हुए वर्जन हैं। 

विज्ञापन

Actor Jaden Smith dating rumours With 82 year old French fashion entrepreneur Michele Lamy photos viral
जेडेन स्मिथ-मिशेल लैमी - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या लैमी के घर गए थे जेडेन?
जेडेन और लैमी दोनों की तरफ से ही रिलेशनशिप या सगाई जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है। इस बात को कोई वेरिफाइड सबूत नहीं है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि दोनों के अफेयर के कयास 9 नवंबर को एक एक्स पोस्ट से शुरू हुए, जिसमें दावा किया गया था कि लैमी का आशीर्वाद लेने जेडेन उनके घर गए थे। इस कथित मुलाकात को शुरू में एक मां और बेटे के बीच की बातचीत जैसा दिखाया गया था। हालांकि, बाद में एक और अकाउंट पर ऐसा दावा किया गया कि दोनों डेट कर रहे हैं और सगाई कर ली है। 

अभिनय और गायिकी की दुनिया में एक्टिव जेडेन
एबीसी 10 न्यूज ने वायरल फोटोज का फैक्ट चेक किया तो इस बात का भी कोई स्वतंत्र सबूत नहीं मिला कि जेडेन, लैमी से मिलने उनके घर गए थे। जेडेन स्मिथ के करियर की बात करें तो वे हॉलीवुड के सबसे जाने-माने परिवारों में से एक में पले-बढ़े। पिता विल स्मिथ की तरह वे भी हॉलीवुड सिनेमा में काम करते हैं। एक्टिंग के अलावा, जेडेन ने म्यूजिक में भी नाम कमाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed