Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Matt Damon Christopher Nolan The Odyssey As Opportunity He Had Waiting For Throughout His Career

मैट डेमन: नोलन की 'द ओडिसी' में काम कर गदगद हुए अभिनेता, फिल्म को बताया जिंदगी का सबसे बड़ा मौका

Mon, 16 Nov 2026 10:29 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

  • फिल्म 'द ओडिसी' में मैट डेमन ने मुख्य भूमिका निभाई है।
  • मैट ने बताया कि इस फिल्म के लिए आया फोन कॉल वो था, जिसका इंतजार वह पूरी जिंदगी कर रहे थे।
  • फिल्म 'द ओडिसी' होमर की प्राचीन ग्रीक महाकाव्य कहानी पर आधारित है।

विज्ञापन
Matt Damon Christopher Nolan The Odyssey As Opportunity He Had Waiting For Throughout His Career
मैट डेमन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में बनी ऐसी फिल्में हैं, जो कलाकारों के करियर का यादगार हिस्सा बन जाती हैं। कुछ फिल्में अपने बड़े बजट और शानदार कहानी के लिए जानी जाती हैं, तो कुछ अपने निर्देशक और कलाकारों की मेहनत के चलते खास बन जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', जिसमें हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में काम करने को लेकर अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि वह अपनी पूरी जिंदगी इस तरह के मौके का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने इस फिल्म में काम करने के अनुभव को अपने करियर का सबसे खास अनुभव बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Matt Damon Christopher Nolan The Odyssey As Opportunity He Had Waiting For Throughout His Career
मैट डेमन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले मैट डेमन
ऑस्कर विजेता अभिनेता मैट डेमन ने लॉस एंजिल्स के टीसीएल चाइनीज थिएटर में फिल्म 'द ओडिसी' की खास स्क्रीनिंग के दौरान अपने अनुभव साझा किए। स्क्रीनिंग के बाद सवाल-जवाब का एक कार्यक्रम भी हुआ, जिसे अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने होस्ट किया।

फिल्म में ग्रीक योद्धा ओडिसियस का किरदार निभा रहे मैट डेमन ने कहा कि जब उन्हें इस भूमिका का ऑफर मिला, तो यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा, 'यह वह फोन कॉल था, जिसका मैं अपनी पूरी जिंदगी इंतजार कर रहा था।' अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें अपने करियर में ऐसा किरदार निभाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

Matt Damon Christopher Nolan The Odyssey As Opportunity He Had Waiting For Throughout His Career
मैट डेमन - फोटो : सोशल मीडिया
शेयर किया फिल्म की शूटिंग का अनुभव
मैट डेमन ने फिल्म के बड़े स्तर पर हो रही शूटिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले कभी किसी फिल्म में इतने बड़े स्तर पर काम नहीं किया था। खास बात यह थी कि निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म में ज्यादातर चीजों को कैमरे के सामने ही फिल्माने पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए अलग-अलग विभागों के लोगों ने मिलकर काम किया। नोलन हर व्यक्ति से बहुत मेहनत और पूरी लगन की उम्मीद करते हैं। डेमन के मुताबिक, निर्देशक खुद भी उतनी ही मेहनत करते हैं, जितनी वह अपनी टीम से करवाते हैं।

अभिनेता ने फिल्म की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि सेट पर सभी के बीच शानदार तालमेल था। सभी लोग इस चुनौती को स्वीकार कर रहे थे और फिल्म को बेहतर बनाने के लिए अपना पूरा योगदान दे रहे थे। उन्होंने शूटिंग के अनुभव को किसी फिल्म से ज्यादा एक बड़े अभियान जैसा बताया।
विज्ञापन

Matt Damon Christopher Nolan The Odyssey As Opportunity He Had Waiting For Throughout His Career
मैट डेमन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'द ओडिसी' की कहानी?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' होमर की प्राचीन ग्रीक महाकाव्य कहानी पर आधारित है। इसमें इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी दिखाई गई है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए एक मुश्किल और खतरों से भरी यात्रा पर निकलते हैं।
  • फिल्म में मैट डेमन ओडिसियस की भूमिका में हैं।
  • वहीं, टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमेकस और ऐनी हैथवे उनकी पत्नी पेनेलोप के किरदार में नजर आ रही हैं।
  • इसके अलावा फिल्म में जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो और चार्लीज थेरॉन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed