हॉलीवुड एक्टर पॉल वॉकर की मौत जिस कार से हुई थी, उस कार को बनाने वाली कंपनी के साथ उनकी बेटी ने समझौता कर लिया है। जानें, पूरा मामला...
पॉल वॉकर की बेटी म्यूडो वॉकर ने कार निर्माता कंपनी पोर्श के साथ समझौता कर लिया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कंपनी पर 2015 में मुकदमा ठोका था। जानें, पूरी घटना..
पोर्श ने इस मामले को कोर्ट से बाहर निपटा लिया। बता दें कि साल 2013 में पॉल वॉकर की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोर्श ने पॉल की बेटी को मुकदमे को खत्म करने के लिए क्या भुगतान किया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। जानें, कैसे हुआ था एक्सीडेंट...
अपने दोस्त के साथ कार में बैठे पॉल वॉकर अपने संगठन, Reach Out Worldwide के चैरिटी समारोह में जा रहे थे। लॉस एंजिलस शेरिफ के विभाग ने बताया कि दुर्घटना की मुख्य वजह तेज गति से चलाई जा रही गाड़ी थी। पुलिस ने बताया कि उत्तरी लॉस एंजिलस के वैलेनसिया में उनकी गाड़ी, पॉर्श कैरिरा जीटी आग में घिरी हुई थी।