Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra made her daughter Malti Marie Memorize Gayatri Mantra Shares cute video netizens praising

प्रियंका चोपड़ा: देवी मंत्र के बाद एक्ट्रेस ने बेटी को कंटस्थ कराया गायत्री मंत्र, यूजर बोले- पॉपस्टार की आवाज

Thu, 19 Nov 2026 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Nov 2026 11:51 AM IST
सार

  • Priyanka Chopr-Malti Video: प्रियंका चोपड़ा भले ही सात समंदर पार रह रही हैं, मगर भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नहीं भूली हैं।
  • अपनी बेटी मालती मैरी जोनस को भी देसी गर्ल भारतीय धर्म से रूबरू करा रही हैं।
  • अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बेबी मालती गायत्री मंत्र का जाप करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra made her daughter Malti Marie Memorize Gayatri Mantra Shares cute video netizens praising
प्रियंका चोपड़ा-मालती मैरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'ब्लूफ्लाई' को लेकर चर्चा में हैं। कामकाज और व्यस्तता भरे पलों के बीच भी जिंदगी को कैसे एंजॉय किया जा सकता है, यह देसी गर्ल से सीखा जा सकता है। उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी झलक मिल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

Priyanka Chopra made her daughter Malti Marie Memorize Gayatri Mantra Shares cute video netizens praising
मालती मैरी-मधु चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

समुद्र किनारे सुहाने पल बिताती दिखीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। 'ब्लूफ्लाई' के सिलसिले में यात्रा के बीच प्रियंका मी-टाइम निकाल एंजॉय करती दिखीं। समुद्र किनारे खूबसूरत वक्त बिताया। इस दौरान बेटी मालती भी उनके साथ नजर आईं। साथ ही उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा को भी देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra made her daughter Malti Marie Memorize Gayatri Mantra Shares cute video netizens praising
प्रियंका चोपड़ा-मालती मैरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

बेबी मालती ने सुनाया गायत्री मंत्र
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उनकी बेटी मालती अपनी मां की गोद में बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। इससे पहले प्रियंका ने बेटी को भगवती मंत्र कंटस्थ कराया था। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। नेटिजंस मालती की आवाज की तारीफ कर रहे हैं और कर रहे हैं कि उनकी आवाज पॉपस्टार वाली है।

विज्ञापन

Priyanka Chopra made her daughter Malti Marie Memorize Gayatri Mantra Shares cute video netizens praising
बेबी मालती मैरी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रोड्यूसर की कुर्सी पर बैठीं मालती
प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट से मालूम चल रहा है कि उनकी हालिया यात्रा 'ब्लूफ्लाई' के सिलसिले में है। अभिनेत्री ने शूटिंग के दौरान के पल भी शेयर किए हैं। सेट से सामने आई एक तस्वीर में मालती मैरी प्रोड्यूसर की कुर्सी पर बैठी हैं और स्क्रिप्ट चेक कर रही हैं।

Priyanka Chopra made her daughter Malti Marie Memorize Gayatri Mantra Shares cute video netizens praising
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कुछ और फोटोज भी शेयर किए हैं, जिनमें समुद्र किनारे के खूबसूरत नजारे हैं। एक तस्वीर में उन्होंने रेत पर हार्ट बनाया है और उसमें अपना, निक जोनस और मालती के नाम का पहला अक्षर लिखा है। बता दें कि 'ब्लूफ्लाई' एक हॉलीवुड साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'वाराणसी' को लेकर भी चर्चा में हैं। 'वाराणसी'  07 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed