फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paul Walker Birthday: सड़क हादसे का शिकार हुए थे पॉल वॉकर, मौत के सात साल बाद करोड़ों में नीलाम हुईं थीं गाड़ियां

Sat, 12 Sep 2020 03:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 12 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Paul Walker Birth Anniversary Know About His Career and How He Died
पॉल वॉकर - फोटो : फाइल फोटो

'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज का नाम लेते ही जो सबसे पहला नाम पॉल वॉकर का याद आता है। पॉल वॉकर यदि आज हमारे बीच होते तो वो अपना 47वां जन्मदिन मना रहे होते। 12 सितंबर 1973 को पॉल वॉकर का जन्म हुआ था। उन्होंने साल 1985 में 11 साल की उम्र में टेलीविजन से अपने काम की शुरुआत की थी। पॉल ने फिल्में करने से पहले "हाईवे टू हेवन", "ए टच्ड बाई एन एंजेल", "थ्रोब" और अन्य टीवी शोज में काम किया। Monster in the Closet पॉल की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने काम किया था। ये फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पॉल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Paul Walker Birth Anniversary Know About His Career and How He Died
पॉल वॉकर - फोटो : फाइल फोटो

पॉल वॉकर की मां चेरिल एक फैशन मॉडल थीं और उनके पिता ठेकेदार थे। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़े थे। वॉकर की जिंदगी बहुत सादी थी। न कभी किसी स्कैंडल में उनका नाम आया, न कोई सेंसेशनल मूमेंट वायरल हुआ। लोग वॉकर को फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के हीरो के रूप में जानते हैं। उन्होंने टीवी सीरीज के अलावा 25 के लगभग फिल्मों में काम किया था।

Paul Walker Birth Anniversary Know About His Career and How He Died
पॉल वॉकर - फोटो : फाइल फोटो

पॉल कार के बेहद शौकीन थे और उनकी मौत भी एक भीषण कार हादसे में हुई थी। पॉल वॉकर 30 नवंबर 2013 को अपनी कंपनी के एक चैरिटी फंक्शन में जा रहे थे इस दौरान उनकी एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे ने पॉल की जान ले ली। पॉल को कार रेसिंग का बहुत अच्छा अनुभव था। उनके बारे में कहा जाता था कि वो कार में 42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर बदलते थे। इस हादसे के बाद उनके फैंस का कहना था कि यदि उस दिन कार वॉकर ही चला रहे होते तो ये हादसा कभी नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paul Walker Birth Anniversary Know About His Career and How He Died
पॉल वाकर - फोटो : File Pic

पॉल वॉकर को कारों का बहुत शौक था जिसके चलते उन्होंने कई कारें खरीदी थीं। उनके पास 18 कार और तीन मोटरसाइकिल थीं। उनके निधन के करीब सात साल बाद उनकी सभी गाड़ियों की नीलामी की गई। इस नीलामी में उनके फैंस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और उनकी सभी गाड़ियां 2.33 मिलियन डॉलर (भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 16 करोड़ रुपये) में बिकी थीं। इस नीलामी की रकम को वॉकर की बेटी मैडो के एक ट्रस्ट को दिया गया।

विज्ञापन
Paul Walker Birth Anniversary Know About His Career and How He Died
पॉल वॉकर - फोटो : Twitter

पॉल वॉकर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की फ्रेंचाइजी का एक जाना माना चेहरा रहे हैं। पॉल का जब निधन हुआ तब वो 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' में काम कर रहे थे। इसके अलावा वह एक पॉप्युलर सस्पेंस ड्रामा 'आवर' में भी नजर आए थे। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी पॉल को गाड़ियों का बहुत शौक था। उनके पास एक अच्छा खासा गाड़ियों का कलेक्शन था। पॉल अपने खाली समय में कई रेसिंग सीरीज में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंनें 'रेडलाइट टाइम अटैक रेसिंग सीरीज' में भी हिस्सा लिया था।

पढ़ें: दीपिका चिखलिया की मां का निधन, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed