फिल्म गॉडजिला माइनस वन की स्ट्रीमिंग भारत में शुरू हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन तकाशी यामाजाकी ने किया है। दुनियाभर में धमाल मचाने वाली यह फिल्म भारत में बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो सकी थी। हालांकि, अब इस फिल्म का लुत्फ भारतीय दर्शक ओटीटी पर उठा सकते हैं।
T Series: टी सीरीज ने खोया दुनिया भर में नंबर वन यूट्यूब चैनल का ताज, इस अमेरिकन यूट्यूबर ने दिया जोर का धक्का
2 of 5
गॉडजिला माइनस वन
- फोटो : एक्स
गॉडजिला माइनस वन को मूल रूप से पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। दुनियाभर में इस फिल्म की जमकर प्रशंसा हुई थी। वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने बंपर कमाई की थी। भारी मांग के बावजूद फिल्म के निर्माता इसे भारत में रिलीज करने असफल रहे थे।
3 of 5
गॉडजिला माइनस वन
- फोटो : एक्स
पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स के माध्यम से इस फिल्म को भारत में प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी थी और फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया जा सका था।
INSIDE OUT 2: अनन्या पांडे ने सपने में भी नहीं सोचा था ऐसा कुछ होगा, जानिए क्या है 'इनसाइड आउट 2' से कनेक्शन
4 of 5
गॉडजिला माइनस वन
- फोटो : एक्स
भले ही भारतीय दर्शक बड़े पर्दे पर इस फिल्म को न देख सके हों, लेकिन नेटफ्लिक्स ने फिल्म को भारतीय दर्शकों के लिए अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे जारी कर दिया है। फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में स्ट्रीम किया जा सकता है।
5 of 5
गॉडजिला माइनस वन
- फोटो : एक्स
लगभग डेढ़ करोड डॉलर के बजट में बनी गॉडजिला माइनस वन ने दुनियाभर में 11.5 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई के साथ बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है। यह सबसे अधिक कमाई करने वाली जापानी गॉडजिला फिल्म है। साथ ही, इसे फ्रैंचाइजी की सभी 37 फिल्मों में सबसे बेहतरीन फिल्म भी माना गया है।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' पर आया बड़ा अपडेट, इस शहर में लॉन्च होगा प्रभास की फिल्म का ट्रेलर