INSIDE OUT 2: अनन्या पांडे ने सपने में भी नहीं सोचा था ऐसा कुछ होगा, जानिए क्या है 'इनसाइड आउट 2' से कनेक्शन
'इनसाइड आउट' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के पहले भाग ने ऑस्कर जीता था। दर्शकों को एक बार फिर से उम्मीद है कि 'इनसाइड आउट 2' में कॉमेडी से भरपूर एक मजेदार कहानी देखने को मिलेगी।
विस्तार
एनिमेटिड फिल्म 'इनसाइड आउट' का दूसरा भाग जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह फिल्म नौ साल बाद एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आ रही है। 'इनसाइड आउट 2' के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की आवाज सुनने मिलेगी।
अनन्या ने रिले के किरदार को दी आवाज
डिज्नी फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अनन्या पांडे एक स्टूडियो में जाती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में उन्हें हैडफोन लगाकर वॉइस ओवर करते हुए भी देखा जा सकता है। दरअसल, अनन्या पांडे ने 'इनसाइड आउट 2' के हिंदी संस्करण में रिले नाम की लड़की के किरदार के लिए अपनी आवाज दी है।
A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)
डिज्नी और पिक्सर की फिल्मों की फैन हैं अनन्या पांडे
दर्शकों की तरह अनन्या पांडे भी 'इनसाइड आउट 2' को लेकर उत्साहित हैं। वो खुद भी डिज्नी और पिक्सर की एनिमेटेड फिल्मों की फैन रही हैं और जब वो एक किशोरी थीं तो उन्होंने 'इनसाइड आउट' देखी थी। अनन्या का कहना है कि डिज्नी और पिक्सर की कहानियाँ आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाती हैं, जो बहुत मनोरंजक होती है और उन्होंने सपने में भी इसकी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन वो भी इस कहानी का हिस्सा बन जाएगी।
Adivi Sesh: 'मेजर' की रिलीज के दो साल पूरे, अभिनेता अदिवी शेष ने भावुक पोस्ट साझा कर जताया आभार
फिल्म के पहले भाग ने जीता था ऑस्कर
'इनसाइड आउट' के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के पहले भाग ने ऑस्कर जीता था। दर्शकों को एक बार फिर से उम्मीद है कि 'इनसाइड आउट 2' में कॉमेडी से भरपूर एक मजेदार कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन केल्सी मान ने किया है। फिल्म 14 जून, 2024 को रिलीज होगी। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण पिक्सर एनिमेशन स्टूडियोज द्वारा किया गया है।
Bollywood News: Anant Ambani-Radhika Merchant के प्री-वेडिंग के बाद Mumbai लौटे फिल्मी सितारे