कहानी अच्छी हो। फिल्ममेकिंग कमाल की हो और सिनेमा देखने वालों तक इसकी जानकारी सही प्लेटफॉर्म पर सही तरीके से पहुंचाई जाए तो क्या कमाल हो सकता है, इसे साबित किया है मार्वेल की नई फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ ने। फिल्म ने दुनिया भर में फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों की उम्मीद से कहीं ज्यादा कारोबार किया है और इसका प्रदर्शन भारत में भी दिन पर दिन बेहतर ही होता जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इसके साथ रिलीज हुई मेगा एक्शन फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ भी इसके आगे फीकी पड़ रही है। उधर, इन दिनों फिल्म ट्रेड में एक पंजाबी फिल्म की भी काफी चर्चा हो रही है जिसने दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी कमाल का कलेक्शन किया है।
फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ ने शुक्रवार को तीन करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर साढ़े तीन करोड़ रुपये हो गई। और, रविवार को तो फिल्म ने सारे अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए करीब सवा चार करोड़ रुपये की कमाई की। 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमाघरों में किसी हॉलीवुड फिल्म का पहले वीकएंड में ही 10.75 करोड़ रुपये कमा लेने का भारतीय बॉक्स ऑफिस का ये नया रिकॉर्ड है।
2 of 5
शांग-ची और द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स
- फोटो : मार्वेल स्टूडियोज
बीते शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड की दूसरी फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ गुरुवार को ही भारत में रिलीज हो गई थी और उसने पहले दिन दो करोड़ रुपये का आकर्षक कलेक्शन भी किया लेकिन शुक्रकार को फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ रिलीज होते ही इसके घुटने जमीन पर आ गए। उस दिन फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ ने सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपये की कमाई की।
3 of 5
फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ का एक दृश्य।
- फोटो : मार्वेल स्टूडियोज
शनिवार को फिल्म का कलेक्शन सुधरकर को 1.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा और रविवार को फिल्म ने कमाए 2.75 करोड़। फिल्म का पहले वीकएंड का कुल कलेक्शन जानकारी के मुताबिक आठ करोड़ रुपये रहा।
4 of 5
फिल्म ‘शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ का एक दृश्य
- फोटो : मार्वेल स्टूडियोज
उधर, कोरोना की पहली लहर के बाद 13 मार्च को रिलीज हुई और फिर सिनेमाघर बंद होने के चलते उतार ली गई पंजाबी फिल्म ने कोरोनो का दूसरी लहर के बाद दोबारा रिलीज होने पर डबल धमाल कर दिया है। फिल्म ने मार्च में रिलीज होने पर पहले वीकएंड में तीन करोड़ रुपये कमाए थे। अब इस बार दोबारा फिल्म रिलीज हुई है तो इसने फिर 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन दोबारा रिलीज के पहले वीकएंड में कर लिया है।
5 of 5
शांग ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स
- फोटो : मार्वेल स्टूडियोज
इसके अलावा कुछ सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ भी बीते हफ्ते जारी रही। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ने अब तक पहले हफ्ते में 19.50 करोड़ रुपये, दूसरे में छह करोड़ रुपये और तीसरे वीकएंड में दो करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का रविवार तक का कलेक्शन कुल 26.50 करोड़ रुपये बताया गया।