फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्नाल्ड की इन 10 फिल्मों ने दुनिया भर में मचाया तहलका, टर्मिनेटर मेगास्टार का ये है असली अंदाज

Tue, 29 Oct 2019 10:56 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 29 Oct 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
know 10 best film of Terminator Dark Fate actor Arnold Schwarzenegger
Terminator Dark Fate - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दुनियाभर में एक्शन फिल्मों का क्रेज स्थापित करने में हॉलीवुड एक्टर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर का बड़ा योगदान हैं। 1984 में रिलीज हुई अर्नाल्ड की फिल्म टर्मिनेटर को सफलता हासिल हुई और एक्टर, एक्शन हीरो के तौर पर विश्वप्रसिद्ध हो गए। टर्मिनेटर की सीक्वेल टर्मिनेटर 2 की कहानी अब टर्मिनेटर डार्क फेट में आगे बढ़ने जा रही है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 1 नवंबर को रिलीज होगी। अर्नाल्ड ने अपने लंबे करियर में दर्जनों बेहतरीन फिल्में दी हैं जिसकी वजह से वह दुनिया भर में एक्शन फिल्मों के दर्शकों के चहेते हैं। चलिए आज हम आपको अर्नाल्ड की ऐसी ही दस चुनिंदा फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी लोगों की पंसदीदा फिल्मों में शुमार है। 

know 10 best film of Terminator Dark Fate actor Arnold Schwarzenegger
the Terminator - फोटो : amar ujala mumbai

1.  द टर्मिनेटर (1984)
टर्मिनेटर सीरीज की फिल्में अर्नाल्ड के काम को सबसे बेहतरीन तरह से परिभाषित करती हैं। फिल्म में एक्टर की रफ एंड टफ क्षवि एक्शन प्रेमी दर्शकों को इतनी पंसद है कि आज के युवा भी टर्मिनेटर के पोस्टर्स अपने कमरे की दिवारों पर लगाते हैं। यह फिल्म जेम्स कैमरन द्वारा निर्देशित है।  टर्मिनेटर के पहले पार्ट में मशीनी मानव बने अर्नाल्ड को 2029 से 1984 के समय में भेजा जाता है ताकि वह सारा कॉनर (लिंडा हैमिल्टन) को मार सके, जिसका बेटा एक दिन भविष्य में मशीनों के लिए मुसीबत बन जाता है। अब फिर एक बार इसी टर्मिनेटर की वापसी हो रही है। इस फिल्म का नाम टर्मिनेटर डार्क फेट है। जिसमें इस सीरीज की शुरुआती दो फिल्मों की कहानियों का कनेक्शन देखने को मिलेगा।

know 10 best film of Terminator Dark Fate actor Arnold Schwarzenegger
Total Recall - फोटो : amar ujala mumbai

2. टोटल रिकॉल  (1990)
अर्नोल्ड ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्मों से की जिसके बाद उन्हें कॉमेडी जोनर की फिल्मों में भी सफलता हासिल हुई। निसंदेह, द टर्मिनेटर सिनेमा के इतिहास में अभिनेता की सबसे यादगार फिल्म रही है लेकिन पॉल वेरहवेन की टोटल रिकॉल के माध्यम से ही अर्नाल्ड श्वार्जनेगर अपनी प्रतिभा को एक्शन, कॉमेडी और एक प्रमुख तरीके से साइंस फिक्शन जैसी शैलियों में परोसने में सक्षम हो सके। फिल्म की कहानी एक कंस्ट्रक्शन वर्कर (मजदूर) के इर्द-गिर्द घूमती है जो अचानक खुद को मंगल ग्रह पर पाता है और वह यह नहीं समझ पाता है कि यह असल में हो रहा है या फिर उसके दिमाग के साथ खेला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know 10 best film of Terminator Dark Fate actor Arnold Schwarzenegger
Predator - फोटो : amar ujala mumbai

3.  प्रीडेटर (1987)
एक्शन से भरपूर इस फिल्म में आर्मी को नजदीक से दिखाया गया है। प्रीडेटर में एक बहादुर सैनिक को जंगल में एक अनदेखे दुश्मन से लड़ना पड़ता है जो एक एक करके उसके सभी साथियों को मार रहा होता है। फिल्म में अर्नोल्ड और केविन पीटर हॉल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

विज्ञापन
know 10 best film of Terminator Dark Fate actor Arnold Schwarzenegger
Stay Hungry - फोटो : amar ujala mumbai

4.  स्टे हंग्री  (1976)
इस फिल्म में अर्नोल्ड ने एक बॉडी बिल्डर की भूमिक अदा की है जिसके जीवन का लक्ष्य मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीतना होता है। 1976 में रिलीज हुई यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन बॉब राफेलसन ने किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed