{"_id":"5db3ba938ebc3e01586f1b7b","slug":"game-of-thrones-actress-emilia-clarke-reveals-that-she-cried-when-she-first-met-beyonce-and-jay-z","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क का खुलासा, इस वजह से बियॉन्से से मिलकर रोने लगी थीं","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क का खुलासा, इस वजह से बियॉन्से से मिलकर रोने लगी थीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमिलिया क्लार्क, बियॉन्से नॉलेस और जे जी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'गेम ऑफ थ्रोन्स' से न सिर्फ विदेश में बल्कि देश में भी हर किसी के दिल में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस एमिलिया क्लार्क एक इंटरव्यू के बाद से सुर्खियों में हैं। एमिलिया क्लार्क ने अपने इंटरव्यू में पहली बार रॉकस्टार बियॉन्से और जे जी से मिलने का अनुभव साझा किया है।
2 of 5
एमिलिया क्लार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल एमिलिया क्लार्क ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान पहली बार बियॉन्से और जे जी से मिलीं। इसके बारे में एक टीवी शो 'द ग्राहम नोर्टन शो' में एमिलिया ने बात की और कहा कि दोनों से मिलकर वो एक दम शॉक्ड रह गई थीं।
3 of 5
एमिलिया क्लार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे एमिलिया ने बातचीत में बताया कि बियॉन्से और जे जी को मिलकर वो इतनी खुश हो गईं थीं कि वो रोने तक लगी थीं। वहीं एमिलिया ने ये भी खुलासा करते हुए बताया कि उस शाम उन्होंने काफी शराब पी थी, जिसके चलते जब वो उन दोनों (बियॉन्से और जे जी) से मिलीं तो भावुक हो गईं और रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमिलिया क्लार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
एमिलिया कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो उन दोनों से कुछ ऐसे मिलेंगी। वहीं अवॉर्ड शो में बुलाए जाने को लेकर भी वो काफी खुश थीं। इंटरव्यू में ही क्वीन बे से मिलने के बारे में भी एमिलिया ने अपनी भावनाएं साझा कीं।
विज्ञापन
5 of 5
एमिलिया क्लार्क
- फोटो : सोशल मीडिया
बात एमिलिया के वर्क फ्रंट की करें तो गेम ऑफ थ्रोन्स ने उन्होंने पूरे विश्व में सफलता दिलवाई। शो में वो खलीसी, ड्रैगन क्वीन, मदर ऑफ ड्रैगन्स और डिनेरियस स्टॉमबॉर्न जैसे कई नामों से जाना जाता था। वहीं एमिलिया की अगली फिल्म 'लास्ट क्रिसमस' है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जो 15 नवंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।